फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI's hunger strike continues for eighth day on fee waiver issue

फीस माफी के मुद्दे पर एनएसयूआई की भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी

Mon, 24 Aug 2020 02:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
NSUI's hunger strike continues for eighth day on fee waiver issue
चंडीगढ़। फीस माफी को लेकर चल रही एनएसयूआई की भूख हड़ताल आठवें दिन रविवार को भी जारी रही। सीनेटर डीपीएस रंधावा छात्रों के समक्ष पहुंचे और उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की फीस का मुद्दा जायज है।
विज्ञापन

एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने बताया कि कोरोना के कारण तमाम विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं हैं। उनके परिवारों की आजीविका नहीं रही। नौकरी आदि प्रभावित होने के कारण छात्र फीस नहीं जमा कर सकते, इसलिए पहले सेमेस्टर की फीस न ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फाइनल ईयर की परीक्षाएं किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। कोरोना के कारण किसी के भी घर का चिराग बुझ सकता है, इसलिए अभिभावक भी अपने बच्चों को परीक्षा देने नहीं भेजना चाहते। उन्होंने यह भी कहा है कि हॉस्टलों का किराया माफ किया जाना चाहिए। पीयू प्रशासन की ओर से जो किराया माफ किए जाने की योजना चल रही है उसका प्रतिशत बहुत कम है। हॉस्टल का किराया शत-प्रतिशत माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कई अन्य मुद्दे भी उठाए। उधर, एबीवीपी का भी प्रदर्शन जारी है। रविवार को भी पदाधिकारियों ने हड़ताल की। चेतावनी दी कि अब वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed