फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI activist arrested with revolver

एनएसयूआई कार्यकर्ता रिवॉल्वर संग गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
NSUI activist arrested with revolver
चंडीगढ़। एनएसयूआई की सेक्टर-15 में आयोजित रैली में एक कार्यकर्ता से पुलिस ने .32 बोर की रिवॉल्वर और 6 कारतूस बरामद किए हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लुधियाना के एसबीआई निरंकारी मोहल्ला निवासी जगजोत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

डीएसपी गुरमुख सिंह ने शनिवार को एनएसयूआई रैली के मद्देनजर पुलिस टीमों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए थे। इसी बीच डीएसपी को सूचना मिली कि जगजोत सिंह रिवॉल्वर लेकर रैली में पहुंचा है। डीएसपी ने सेक्टर-11 थाना प्रभारी को आरोपी की जांच करने के लिए कहा। उनके नेतृत्व में टीम ने जगजोत सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए। जसबीर सिंह ने उससे रिवॉल्वर का लाइसेंस मांगा तो उसने पंजाब का लाइसेंस दिखाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास पंजाब का लाइसेंस था, लेकिन वह रिवॉल्वर लेकर चंडीगढ़ आया हुआ था। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed