{"_id":"051080142488fe0cdbdf6753b7242bc2","slug":"nri-will-take-over-the-market-price-of-gas-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एनआरआई भी ले सकेंगे गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एनआरआई भी ले सकेंगे गैस सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Jan 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद अब एनआरआई, विदेशी नागरिक भी घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन ले सकेंगे। लेकिन, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
यह फैसला एनआरआई कमीशन पंजाब द्वारा भेजे नोटिस के बाद लिया गया है। यह नोटिस बलदेव सिंह और विजय कुमार की शिकायत पर दिया गया था।
इसके बाद मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय और ओवरसीज इंडियन अफेयर्स मंत्रालय के साथ सलाह करने के बाद यह फैसला लिया।
कमीशन प्रवक्ता ने बताया कि बलदेव सिंह और विजय कुमार ने शिकायत में कहा था कि वे एलपीजी गैस सिलेंडर के बिना नहीं रह सकते।
सिलेंडर के लिए आवेदन करते समय यह लिखना पड़ता है कि मैं भारतीय नागरिक हूं। वह भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए वे सिलेंडर के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसके बाद कमीशन ने मंत्रालय को नोटिस भेजा था।
विज्ञापन