{"_id":"611d238a8ebc3e79d862e6ae","slug":"nri-cell-documents-will-now-be-checked-in-sewa-kendra-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई व्यवस्था: विदेश में रहने वाले पंजाबियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने शुरू की खास सुविधा, 500 रुपये लगेगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई व्यवस्था: विदेश में रहने वाले पंजाबियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने शुरू की खास सुविधा, 500 रुपये लगेगी फीस
Wed, 18 Aug 2021 08:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:46 PM IST
सार
विदेश में बसे पंजाबियों की सहूलियत के लिए पंजाब सरकार ने नई सुविधा शुरू की है। अब एनआरआई को दस्तावेजों की जांच करने चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। इसका लाभ वह अपने नजदीकी सेवा केंद्र पर उठा सकेंगे। हालांकि उन्हें इसके लिए 500 रुपये फीस अदा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जरूरी दस्तावेजों की जांच के लिए पंजाब के एनआरआई (अप्रवासी भारतीय) को चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने होंगे। एनआरआई सेल के दस्तावेजों की जांच अब राज्य में जगह-जगह स्थापित सेवा केंद्रों में की जाएगी। पंजाब सरकार ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। इच्छुक एनआरआई सेवा केंद्रों पर 500 रुपये का शुल्क देकर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले एनआरआई को जरूरी दस्तावेजों की जांच के लिए चंडीगढ़ कार्यालय आना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों का नुकसान होता था। सरकार ने अब घर के पास नजदीकी सेवा केंद्रों में दस्तावेजों की चेकिंग की व्यवस्था शुरू करवा दी है। इच्छुक एनआरआई सेवा केंद्रों से 500 रुपये के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी उन्हें नियमित रसीद भी दी जाएगी। एक बार एनआरआई अपने दस्तावेज सेवा केंद्रों में जमा कर देंगे तो उनके सत्यापन कराने की जिम्मेदारी सेवा केंद्र की होगी। आवेदक द्वारा दस्तावेज जमा करने की जानकारी उनके दिए गए मोबाइल नंबर पर एक संदेश के जरिए मिलेगी।
विज्ञापन
सत्यापन के बाद मिलेंगे दस्तावेज
सत्यापन के बाद भी सूचना संदेश के माध्यम से प्राप्त होगी और वे केंद्र से दस्तावेज रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले पंजाब सरकार आधार कार्ड, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास दस्तावेज सहित 332 सुविधाएं सेवा केंद्र पर पहले से ही उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन