{"_id":"596e4fb44f1c1bae178b477f","slug":"now-women-haircut-rumors-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला पंच की कट गई चोटी, सच या अफवाह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही महिला पंच की कट गई चोटी, सच या अफवाह?
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा)
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
महिला पंच की चोटी कटी
खोल खंड के पाड़ला गांव में दरवाजे बंद कर सो रही महिला पंच की चोटी आधी कट गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के गांवों में भी चर्चाओं का बाजार गरम है।
जानकारी के अनुसार पाड़ला गांव की महिला पंच ममता की मंगलवार दोपहर को चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। ममता के पति सुरेंद्र तंवर ने बताया कि दोपहर में बच्चे स्कूल से लौटे। बच्चों को खाना खिलाकर वह कमरे में आराम करने चले गए।
बच्चे दूसरे कमरे में टीवी देखने लगे। कुछ देर बाद बच्चे लौटे तो ममता सो रही थी और उसकी आधी चोटी जमीन पर कटी पड़ी थी। बच्चों ने तुरंत ममता को जगाया। जब उसने अपनी कटी चोटी देखी तो वह बेसुध हो गई।

Trending Videos
महिला पंच की चोटी कटी
थोड़ी ही देर में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। इस संबंध में कुंड पुलिस चौकी प्रभारी भागीरथ ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जिप्सी घुमाकर संदिग्ध की तलाश की। कोई संदिग्ध नहीं मिला, जांच जारी है।
मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। ना तो दरवाजा खुला और ना ही कमरे में काई आया फिर भी चोटी कटना आश्चर्य की बात है। सोमवार को समीपवर्ती राजस्थान के काठूवास में भी एक महिला की चोटी कटने की सूचना मिली थी।
उन्होंने आह्वान किया कि वे रात को अपने और बच्चों का पूरा ध्यान रखें। जैसे भी कोई हरकत हो पुलिस को तुरंत सूचना दें। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों ने सोशल मीडिया और वाट्सएप पर भी इस तरह की अफवाह फैली हुई है।