फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now transfers can be done in NHM Haryana too, government approves the policy.

Chandigarh News: एनएचएम हरियाणा में भी अब हो सकेंगे तबादले, नीति को सरकार की मंजूरी

Mon, 08 Jan 2024 09:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Now transfers can be done in NHM Haryana too, government approves the policy.
स्वास्थ्य मंत्री विज ने एचएचएम निदेशक को दिए जल्द लागू करने के निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा (एनएचएम) में भी अब कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले हो सकेंगे। इसके लिए विभाग ने तबादला नीति तैयार भी कर ली है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मंजूरी के बाद हरियाणा सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इस नीति को अधिसूचित कर तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
दरअसल, इससे पहले एनएचम में केवल डेपुटेशन पर तबादले होते थे। स्थायी तौर पर तबादले नहीं होते थे। लेकिन यह भी केवल उन कर्मचारियों व अधिकारियों के होते थे, जिनकी सिफारिश होती थी। मजबूरी और जरूरत वाले कर्मचारियों के तबादले नहीं हो पाते थे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास कर्मचारियों ने अपनी दिक्कतें बताई। महिला कर्मचारियों ने बताया कि जब वह एनएचएम में भर्ती हुए तो उनकी शादी नहीं हुई थी, लेकिन अब शादी हो गई तो उनकी ससुराल दूसरे जिलों में है। ऐसे में नौकरी करने में दिक्कतें आ रही हैं। विज के आदेश पर तबादला नीति तैयार की गई। नीति के तहत जिले से जिले और जिले से बाहर भी तबादले हो सकेंगे। इनमें कपल केसों को तरजीह दी गई है। इसके अलावा खाली पदों पर और आपसी सहमति से तबादला करने का प्रावधान है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एनएचएम के निदेशक डाॅ. आदित्य दहिया को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द इस पाॅलिसी को लागू करें। वहीं, विज ने स्पष्ट किया कि मिशन में कार्यरत कर्मियों से ट्रांसफर को लेकर सुझाव व आपत्तियां मांगी जाएं। संभावना है कि इसी माह कर्मचारियों को तबादला का मौका मिल सके।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना से जुड़े बिलों का हर महीने किया जाए भुगतान

आयुष्मान योजना से जुड़े सभी बिलों का भुगतान हर महीने किया जाएगा। विज ने साफ निर्देश दिए कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाए। अब तक कुल 1.3 करोड़ से अधिक आयुष्मान व चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें 74,33,548 चिरायु कार्ड और 28.89 लाख आयुष्मान कार्ड शामिल हैं। आयुष्मान और चिरायु हरियाणा योजना के तहत प्रदेश में लगभग नौ लाख मरीजों के इलाज के लिए 1130 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed