{"_id":"5f9c77d78ebc3e9bfd3f878e","slug":"now-there-will-be-no-fee-to-see-gandhi-museum-chandigarh-news-pkl3926532121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांधी संग्रहालय देखने का नहीं लगेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांधी संग्रहालय देखने का नहीं लगेगा शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के गांधी स्मारक भवन स्थित गांधी संग्रहालय को देखने के लिए अब शुल्क नहीं लगेगा। यह घोषणा गांधी स्मारक निधि पंजाब-हरियाणा व हिमाचल के नवनिर्वाचित सचिव आनंद कुमार शरण ने की। वे सचिव बनने के बाद पहली बार गांधी स्मारक भवन पहुंचे।
आनंद कुमार ने कहा कि गांधी जी की 151वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गांधी संग्रहालय को देखने के लिए अब कोई शुल्क नहीं लगेगा। पहले दस रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाता था। उन्होंने स्कूल, कॉलेजों से अपील की कि अपने संस्थाओं के बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को समझने के लिए यहां भेजें। उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनको गांधी जी की फिल्म भी दिखाई जाएगी। बच्चों को फिल्म के माध्यम से गांधी जीवन दर्शन को समझने में आसानी होती है।
गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ के निदेशक देवराज त्यागी ने बताया कि आनंद कुमार शरण ने चंडीगढ़ स्थित गांधी स्मारक भवन सेक्टर 16 का दौरा किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन भेंट किए। भवन के कार्यकर्ताओं एवं चंडीगढ़ के बुद्धिजीवी वर्ग ने शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।