फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now, there are two staircases, three lifts, and an escalator to access every platform.

Chandigarh News: अब हर प्लेटफार्म पर जाने के लिए दो सीढ़ियां, तीन लिफ्ट और एक एस्केलेटर

Fri, 09 Oct 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Now, there are two staircases, three lifts, and an escalator to access every platform.
अब हर प्लेटफार्म पर जाने के लिए दो सीढ़ियां, तीन लिफ्ट और एक एस्केलेटर
विज्ञापन

पुराना एफओबी हटाया, 16 अक्तूबर को खत्म होगा बड़ा ब्लॉक; नए एफओबी के स्ट्रक्चरल मेंबर्स लगाने का काम पूरा
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही जल्द आसान होने वाली है। पुनर्विकास के तहत अब हर प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए दो सीढ़ियों के साथ तीन लिफ्ट और एक एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) की ओर से लगाया गया बड़ा ब्लॉक 16 अक्तूबर को खत्म होने के बाद काम तेजी से आगे बढ़ेगा। अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर के अंत तक सभी लिफ्ट और एस्केलेटर को चरणबद्ध तरीके से ऑपरेशनल करने का लक्ष्य है।
नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को प्लेटफार्मों से जोड़ने का काम भी तेज कर दिया गया है। कॉनकोर्स से प्लेटफार्म नंबर 2-3 और 4-5 के लिए एस्केलेटर की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए केवल सीढ़ियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

15-20 दिन में पूरा एफओबी खोलने की तैयारी
नए एफओबी का अंबाला एंड यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर 2-3 और 4-5 की ओर कनेक्टिविटी चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार अगले 15 से 20 दिनों में पूरा एफओबी यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है। इसके बाद स्टेशन के सभी हिस्सों के बीच आवाजाही और सुगम हो जाएगी। प्लेटफार्म 2-3 और 4-5 के लिए लिफ्ट की सुविधा भी चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। रेल लैंड डेवलपमेंट बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार स्टेशन के पुनर्विकास की प्रमुख विशेषताओं में प्रत्येक प्लेटफार्म के लिए दो सीढ़ियां, तीन लिफ्ट और एक एस्केलेटर उपलब्ध कराना शामिल है। कॉनकोर्स से चारों प्लेटफार्मों तक एस्केलेटर की सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को भारी सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना एफओबी हटाया, बीम लगाने का काम पूरा
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। पुराने एफओबी को हटा दिया गया है और नए एफओबी के स्ट्रक्चरल मेंबर्स लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब रूफिंग और शीटिंग का काम किया जाना है। अंबाला एंड की तरफ पुराने गर्डर भी हटाए जा चुके हैं, जिससे आगे के पुनर्विकास कार्य का रास्ता साफ हो गया है।

कवर्ड शेड से मौसम से राहत
प्लेटफार्मों पर यात्रियों के लिए कवर्ड शेड भी बनाया जाएगा। इसके अलावा वेंडर एरिया को नए स्वरूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में बेहतर और अधिक सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed