{"_id":"588c85a44f1c1ba333cf77a8","slug":"now-the-voters-will-vote-to-give-a-written-promise-of-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वोटर विकास का वादा लिखित देने पर दी देंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वोटर विकास का वादा लिखित देने पर दी देंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 Jan 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना शाला के गांव जगत खुर्द के नागरिकों ने बैठक कर कहा कि इस बार यदि कोई भी नेता विकास का वादा लिखित में नहीं करता है तो आसपास के सभी नागरिक एकजुट होकर नोटा का बटन दबाकर उनका बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
जो लिखित में वादा पूरा करने की गारंटी देगा उसी को वोट दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता शिवसेना की युवा सेना के जिलाध्यक्ष वरिंदर मुन्ना ने की।
वरिंदर मुन्ना ने कहा कि जगतपुर खुर्द और आसपास के कई गांव अब भी पिछड़े हुए हैं जबकि प्रत्येक सरकार विकास का दावा करती रहती हैं।
पुराना शाला चौक से लेकर पंडोरी धाम की सड़क 15 सालों से नहीं बनी हैं और बेहद टूटी हुई हैं। गड्ढों के कारण कई हादसे हो चुके हैं और कई जानें भी जा चुकी हैं परंतु प्रत्येक पार्टी के नेता सिर्फ चुनाव में ही इस इलाके में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
अब इस इलाके के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सभी नागरिक उस नेता को वोट देंगे जो नेता इस क्षेत्र के विकास का वादा लिखित रूप से करेगा फिर चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंधित क्यों न हों।
विज्ञापन
मुन्ना ने कहा कि इस बार अगर कोई भी नेता विकास का वादा लिखित नहीं करता है तो आसपास के सभी नागरिक एकजुट होकर नोटा के बटन दबाकर सभी नेताओं का बहिष्कार करेंगे। जनता समझदार हो चुकी है इसलिए इस बार नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी।