{"_id":"589e180d4f1c1b905237c330","slug":"now-the-passport-will-also-make-in-post-office-will-soon-start-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पोस्ट ऑफिस में भी बनेंगे पासपोर्ट, जल्द शुरु होगी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पोस्ट ऑफिस में भी बनेंगे पासपोर्ट, जल्द शुरु होगी योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Feb 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम बजट में वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत जल्द ही देश के चुनिंदा 56 पोस्ट ऑफिस में भी पासपोर्ट आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। हरियाणा के करनाल और हिसार पोस्ट आफिस में भी इस महीने के अंत से पहले यह सेवा शुरू हो जाएगी।
रीजनल पासपोर्ट अफसर (आरपीओ) राकेश अग्रवाल के अनुसार विदेश मंत्रालय और डाक विभाग की साझेदारी से विभिन्न राज्यों के पोस्ट आफिस अब पासपोर्ट सेवा केंद्र के रूप में सेवाएं देंगे।
इसका उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं का बड़े स्तर पर विस्तार करने के साथ ही लोगों को उनके घर के पास ही सुविधा देना है। आरपीओ अग्रवाल के अनुसार विदेश मंत्रालय द्वारा पहले चरण में देश के 56 चुनिंदा पोस्ट आफिसों में पासपोर्ट आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के अधीन आने वाले करनाल और हिसार के पोस्ट आफिस में भी इस माह के अंत से पहले आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। वहीं अगले चरण में पटियाला और बठिंडा के पोस्ट आफिस में भी पासपोर्ट आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।