फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the oxygen tanker will arrive in police security

अब पुलिस सुरक्षा में पहुंचेगा ऑक्सीजन का टैंकर

Wed, 05 May 2021 09:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Now the oxygen tanker will arrive in police security
चंडीगढ़। बद्दी के बरोटीवाला स्थित आईएनओएक्स प्लांट से मेडिकल ऑक्सीजन का टैंकर अब पुलिस की सुरक्षा में चंडीगढ़ पहुंचेगा। बुधवार को गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल को एस्कॉर्ट गाड़ी मुहैया कराने के आदेश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

शहर में कोरोना की स्थिति को देखते हुए मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहद आवश्यक हो गई है, इसलिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रहे यशपाल गर्ग ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को इस बारे में सुझाव दिया था। प्रशासक के निर्देश पर गृह सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पुलिस की गाड़ी मेडिकल ऑक्सीजन लाने-ले जाने के दौरान टैंकर को एस्कॉर्ट करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे ऑक्सीजन अब जल्द शहर पहुंचेगी और किसी भी अप्रिय घटना को भी रोका जा सकेगा। गौरतलब है कि बद्दी के बरोटीवाला के आईएनओएक्स प्लांट से चंडीगढ़ को रोजाना 20 एमटी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। यह कोटा केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए तय किया है। यह अक्सीजन बड़े टैंकरों में लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed