फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now teachers will be transferred via online in Punjab

पंजाबः अब साल में एक ही बार ऑनलाइन होंगे टीचरों के तबादले, सिफारिशों और रिश्वत का दौर खत्म

Wed, 26 Jun 2019 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Now teachers will be transferred via online in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में सरकारी स्कूलों के टीचरों में तबादलों के दौरान सिफारिशों और रिश्वत का दौर अब खत्म हो जाएगा। क्योंकि अब टीचरों के तबादले सिर्फ ऑनलाइन ही होंगे। शिक्षा विभाग ने पंजाब के सरकारी टीचरों की ट्रांसफर पॉलिसी मंगलवार को जारी कर दी। शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सभी को बराबर मौका देने और पारदर्शिता के साथ तबादले के मकसद से यह नीति बनाई गई है। 

विज्ञापन


नीति इसी सत्र से लागू होगी। यह ईटीटी, एचटी, सीएचटी, मास्टर, सीएंडवी, लेक्चरर और वोकेशनल मास्टर समेत करीब 80 हजार टीचरों पर लागू होगी। एक्सटेंशन पर चल रहे कर्मचारी, मिनिस्ट्रियल कैडर, ब्लॉक व जिलाअधिकारी, डाइट प्रिंसिपल, स्कूलों के हेड मास्टर और प्रिंसिपल इस नीति में शामिल नहीं होंगे। तबादले साल में सिर्फ एक बार ही किए जाएंगे। हालांकि प्रशासनिक जरूरत पर साल में कभी भी तबादला हो सकता है। 
विज्ञापन


हर साल एक से 31 दिसंबर तक नए स्कूल खोलने, सेक्शन में विस्तार, नए विषय शामिल करने, शिक्षण पदों के पुनर्वितरण पर फैसला किया जाएगा। एक से 15 जनवरी तक वास्तविक रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक टीचर अपनी पसंद के स्कूल का विकल्प ऑनलाइन देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च के दूसरे सप्ताह में तबादले के आदेश जारी कर दिए जाएंगे, अप्रैल के पहले सप्ताह में टीचर ज्वाइन कर लेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख के एक माह के अंदर तबादलों के और दौर भी हो सकते हैं। वास्तविक रिक्तियों के लिए क्वालिफाइंग तिथि, अंक गणना, ठहराव की गिनती हर साल 31 मार्च को होगी।

अंकों के आधार पर होगा फैसला
शिक्षामंत्री सिंगला ने बताया कि स्कूल अलॉट करने का फैसला टीचर द्वारा 250 में से लिए गए अंकों के आधार पर होगा। सबसे ज्यादा अंक लेने वाला टीचर तबादले का हकदार होगा। सेवा की अवधि के लिए सर्वाधिक 95 अंक मिलेंगे। 48 वर्ष की आयु पर एक, 49 वर्ष पर दो अंक मिलेंगे, आयु को देखते हुए अधिकतम दस अंक दिए जाएंगे। 

महिलाओं, विधवाओं, विधुरों, विकलांग, गंभीर बीमार और अच्छा प्रदर्शन करने वाले टीचरों को 50 अंक मिलेंगे। नियुक्ति वाले स्कूल की ग्रेडिंग, पांच साल के औसत रिजल्ट पर भी विचार किया जाएगा। अगर टीचर के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं तो 15 अंक दिए जाएंगे। मैटरनिटी और चाइल्ड केयर लीव के अलावा तीन माह से अधिक छुट्टी लेने वालों को नेगेटिव प्वाइंट्स मिलेंगे। 

अगर दो टीचर छह दशमलव स्थानों तक समान अंक प्राप्त करते हैं तो उनमें महिला को प्राथमिकता मिलेगी। दोनों समान लिंग के हैं तो सीनियर को प्राथमिकता दी जाएगी। एक तबादले के बाद दो साल तक दोबारा आवेदन नहीं किया जा सकेगा। आपसी तबादले का अनुरोध आम तबादलों में इस शर्त पर स्वीकार किया जाएगा कि दोनों टीचरों ने 125 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हों।

कैंसर मरीज, डायलेसिस पर चल रहे, साठ प्रतिशत विकलांग, हैपेटाइटिस बी व सी के मरीज, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया, तलाकशुदा, जिनके बच्चे शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग हों, जंगी विधवा, कठिन क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बल के कर्मचारी की पत्नी या पति पर यह नीति लागू नहीं होगी।

सूबे को कई जोन में बांटा
तबादला नीति के तहत राज्य को कई जोन में बांटा गया है, जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 27 जून से एक जुलाई तक एतराज मांगे जाएंगे, दो जुलाई को फैसले के बाद तीन को फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। चार से 11 जुलाई तक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 12 जुलाई को नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। खाली हुए पदों पर 15-22 जुलाई तक फिर आवेदन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed