{"_id":"d847c01b4ac31da87ed1e1c144e9343e","slug":"now-submit-property-tax-from-foreign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब विदेशों में बैठ कर जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, अब विदेशों में बैठ कर जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब विदेश में बैठ कर मोहाली स्थित अपनी जायदाद का प्रॉपर्टी टैक्स भर सकेंगे। नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की सुविधा शुरू कर दी है। इससे बड़ी संख्या में विदेश में रह रहे शहर के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
यह सुविधा नगर निगम की वेबसाइट www.propertytax.mcmohali.org और www.mcmohali.org पर उपलब्ध होगी। यह सुविधा शुरू करने से पहले शहर की पूरी प्रॉपर्टी का ब्यौरा भी ऑनलाइन करना जरूरी था। इसलिए निगम ने अपनी सीमा में पड़ने वाली सभी प्रॉपर्टी का ब्यौरा इस वेबसाइट पर डाल दिया है।
विज्ञापन
निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि लोगों को सिर्फ वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी का पता भरना होगा। पता एंटर करते ही एक पेज खुल जाएगा। जिसमें लोग अपनी जायदाद पर बना कुल प्रॉपर्टी टैक्स कैलकुलेट कर सकेंगे। खुद ही टैक्स जोड़ने के बाद लोग ऑनलाइन ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
इससे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोग मोहाली में स्थित अपनी प्रॉपर्टी का टैक्स आसानी से भर सकेंगे। इसका फायदा एनआरआईज को तो मिलेगा ही। बड़ी संख्या में और लोग भी हैं जोकि कहीं बाहर रहते हैं, पर उनकी प्रॉपर्टी मोहाली में हैं, उन्हें भी आसानी होगी।
निगम कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की सुविधा का फायदा उठाएं। क्योंकि इससे उनके समय की काफी बचत होगी। उन्हें नगर निगम दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही इस सुविधा के लिए अलग से कोई फीस नहीं ली जाएगी।