{"_id":"5bee7cfebdec226970458300","slug":"now-shopping-in-airport-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, अब एयरपोर्ट में मिलेगी यह सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, अब एयरपोर्ट में मिलेगी यह सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। हवाई यात्रियों को अब खरीददारी करने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रिटेल आपरेशन शुरु हो गया है। इसे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (चिआल), थ्रीवी मार्केटिंग लिमिटेड और रियल एस्टेट कंपनी जेएलएल ने मिलकर शुरु किया है। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को 50 से ज्यादा भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
रिटेल आपरेशंस का शुभारंभ एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन गुरु प्रसाद महापात्रा ने किया। जेएलएल रिटेल स्पेस के लिए एक्सक्लूसिव लीजिंग पार्टनर है, जबकि थ्रीवी मार्केटिंग ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। यात्रियों को अभी यह सेवा सुबह 7.20 से लेकर शाम 4.45 तक ही मिलेगी।
विज्ञापन
चिआल के सीईओ सुनील दत्त ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट को एक विश्व स्तरीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे शापिंग का सबसे बेहतरीन स्थान बनाना चाहते हैं। जेएलएल के एमडी शुभरांशु पानी ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट के रिटेल स्पेस को इस लांच के साथ बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
हमें इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर चिआल और थ्रीवी मार्किटिंग के सपनों को साकार करने में मदद करने में बेहद खुशी हो रही है। थ्रीवी मार्किटिंग के डायरेक्टर विवेक निझावन ने कहा कि हम इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि इस रिटेल स्पेस में ग्राहकों को एक नया विकल्प मिलेगा। यहां का लोकल फ्लेवर यात्रियों के लिए एक नया अनुभव होगा।
इन उत्पादों की करें खरीदारी
इस रिटेल एरिया का मकसद ग्राहकों को एक ही स्थान पर शानदार शापिंग करने का अनुभव देना है। यहां पर परिधान, फैशन एसेसरीज, ट्रैवल व किताबें, इलेक्ट्रानिक्स, ऑप्टिकल्स, घड़ियां, ज्वेलरी और कास्मेटिक के ब्रांड उपलब्ध रहेंगे।