{"_id":"5e8e080c8ebc3e76a3066915","slug":"now-pu-student-council-account-amount-will-be-spent-on-scholarship-chandigarh-news-pkl3718672147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कॉलरशिप पर खर्च होगी पीयू स्टूडेंट काउंसिल के खाते की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कॉलरशिप पर खर्च होगी पीयू स्टूडेंट काउंसिल के खाते की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय स्टूडेंट काउंसिल के खाते में बची रकम अब स्कॉलरशिप पर खर्च होगी। स्कॉलरशिप हर विभाग के टॉपर्स व ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी। इसकी तैयारी काउंसिल के पदाधिकारी कर रहे हैं। पीयू प्रशासन के अधिकारियों से भी वह संपर्क कर रहे हैं ताकि लॉकडाउन के खुलते ही विद्यार्थियों की सूची बनाकर उन्हें लाभ दे दिया जाए।
इस बार स्टूडेंट काउंसिल की ओर से रंगारंग सालाना कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव व ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल ने अपने हिस्से के कार्यक्रम आयोजित कर लिए थे। अध्यक्ष की ओर से यह कार्यक्रम मार्च माह में ही आयोजित होने थे लेकिन तब तक कोरोना का विस्तार हो गया। चंडीगढ़ में कोरोना का पॉजिटिव केस आ गया और पीयू में विदेश से आए एक स्टूडेंट्स से कोरोना फैलने की खबर फैल गई। इसी को लेकर अध्यक्ष चेतन चौधरी ने अपने झंकार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। लॉकडाउन 31 मार्च को खुलने के बाद यह कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया लेकिन लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है और आगे भी बढ़ सकता है। ऐसे में कार्यक्रम करवाना असंभव हो गया। इसी को ध्यान में रख खाते में पड़ी रकम को खर्च करने के लिए रास्ता निकाला गया। अध्यक्ष चेतन चौधरी ने कहा कि बची रकम स्कॉलरशिप पर खर्च करेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। स्टूडेंट्स की सूची तैयार की जा रही है।