फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now PGI OPD will begin at 8 AM in rohtak

सुबह आठ बजे से शुरू होगी पीजीआई की ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे

Thu, 18 Apr 2019 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
now PGI OPD will begin at 8 AM in rohtak
opd - फोटो : फाइल फोटो

पीजीआईएमएस का आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) अब सुबह आठ बजे से खुलेगा और दोपहर दो बजे तक यहां मरीजों को देखा जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी विभाग में ओपीडी का टाइम पूरा होने के बाद भी मरीज हैं तो उन्हें इलाज से इंकार नहीं किया जाएगा। सुबह आठ बजे की ओपीडी के लिए सुबह सात बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर खुल जाएंगे और दोपहर डेढ़ बजे तक पंजीकृत होने वाले सभी मरीजों को देखा जाएगा। 

विज्ञापन


पीजीआईएमएस की ओर से नई समय सारणी जारी कर दी गई है। अभी तक सुबह नौ से शाम चार बजे तक मरीजों को ओपीडी में देखा जाता था, यह टाइमिंग सर्दियों को ध्यान में रखकर लागू की गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है। नई समय सारणी 31 अगस्त तक लागू रहेगी। इसके तहत डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ के लिए दोपहर के भोजन के समय का प्रावधान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


तीन बजे तक खुलेगी लैब, दो बजे तक जमा होंगे सैंपल 
नई समय सारण के मुताबिक जांच लैब दोपहर तीन बजे तक खुली रहेगी, जबकि जांच के लिए समय दोपहर दो बजे तक ही लिए जाएंगे। 

ऑपरेशन थियेटर में स्टाफ की ड्यूटी दोपहर ढाई बजे तक रहेगी 
ऑपरेशन थियेटर में तृतीय श्रेणी स्टाफ सुबह साढे़ सात बजे ड्यूटी पर पहुंचेगा और दोपहर ढाई बजे तक यहां तैनात रहेगा। इसमें नर्सिंग स्टाफ और जूनियर थियेटर मास्टर शामिल हैं। जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दोपहर तीन बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed