फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now outsourced employees will be hired from a single tender in the chandigarh municipal corporation

चंडीगढ़: निगम में अब एक ही निविदा से रखे जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी, आयुक्त ने कहा- पारदर्शिता आएगी

Wed, 13 Oct 2021 12:36 AM IST
Trainee Trainee नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 13 Oct 2021 12:36 AM IST
सार

अब आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए अलग-अलग निविदाएं नहीं निकाली जाएंगी। इंजीनियरिंग विभाग के 10 एक्सईएन, एमओएच और फायर ब्रिगेड के अधिकारी पूरे साल की जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों की सूची बनाएंगे और एक ही कंपनी से कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
Now outsourced employees will be hired from a single tender in the chandigarh municipal corporation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए अलग-अलग निविदाएं नहीं निकाली जाएंगी। इंजीनियरिंग विभाग के 10 एक्सईएन, एमओएच और फायर ब्रिगेड के अधिकारी पूरे साल की जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों की सूची बनाएंगे और एक ही कंपनी से कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखा जाएगा।
विज्ञापन



इसमें यह शर्त रखी जाएगी कि जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों की संख्या घटाई व बढ़ाई जा सकती है। जिन कंपनियों का अनुबंध खत्म होता जा रहा है, उन्हें अब विस्तार नहीं दिया जा रहा है। जनवरी 2022 से इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



आयुक्त ने बताया कि नगर निगम में चार कर्मचारियों को भी लेना होता है तो नए सिरे से निविदा निकाली जाती है। इसमें कई तरह के शुल्क व खर्चों के साथ समय की बर्बादी होती है। वहीं इस समय निगम के हर विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए कई कंपनियों से अनुबंध किया गया है, जबकि एक ही कंपनी से अनुबंध करके कर्मचारियों की भर्ती की जा सकती थी। जैम पोर्टल पर अनुबंध के साथ 25 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने का भी प्रावधान है। सरकार की ओर से मिलने वाली इन सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। अगले वर्ष तक व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: सीबीआई कोर्ट से न्याय की उम्मीद: मीडिया के सामने आए रणजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह, कहा-मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी



शिकायतों में आएगी कमी, पारदर्शिता बढ़ेगी
आयुक्त ने बताया कि कई बार ठेकेदारों के खिलाफ कर्मचारियों के शोषण की शिकायतें आती हैं, वहीं फाइल क्लियर न होने से ठेकेदारों का भी भुगतान अटका रह जाता है। इससे कर्मचारियों को समय से वेतन न मिलने की शिकायत भी आती रहती है। इस समस्या के निस्तारण के लिए एक विभाग, एक निविदा की व्यवस्था लागू करनी जरूरी है। इससे एक ओर शिकायतों में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर काम में पारदर्शिता बढ़ेगी।


बजट के अनुसार ये है कर्मियों की स्थिति
विभाग                आउटसोर्स    अनुबंधित    वर्क चार्ज    डेली वेजेज

पब्लिक हेल्थ          830            28              53                 46
बीएंडआर               558            11              140                00
बागवानी               859            11                00                33
एमओएच              1816          07               208               00
फायर ब्रिगेड          101             01                00                00
आयुक्त दफ्तर       174            15                00               00

कोट- 
जो अनुबंध अगले साल तक हैं, उन्हें चलने दिया जाएगा। इस साल खत्म होने वाले अनुबंधों की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। हमारा प्रयास है कि कंपनियों का जाल फैलाने की बजाय एक ही कंपनी से एक विभाग कर्मचारी ले, ताकि कर्मचारियों को वेतन मिलने और ठेकेदार को भुगतान करने में समस्या न आए।
-आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed