फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Katra, Rishikesh-Vrindavan can go by AC bus of CTU, administrator showed green signal

Chandigarh News: अब सीटीयू की एसी बस से जा सकते है कटरा, ऋषिकेश-वृंदावन, प्रशासक ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 05 May 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now Katra, Rishikesh-Vrindavan can go by AC bus of CTU, administrator showed green signal
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने वीरवार को 20 नई हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनर (एचवीएसी) बसें शुरू की हैं। इन बसों के चलने से लोग अब कटरा, ऋषिकेश, वृंदावन, चंबा, शिमला-मनाली एसी बस से ही जा सकेंगे। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब राजभवन से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सीटीयू की ये 20 बसें कुल 8984 किमी का एरिया कवर करेंगी। इन एचवीएसी बसों के सीटीयू के बेड़े में शामिल होने के बाद अंतरराज्यीय बसों की क्षमता 178 हो गई है, जिसमें से 119 एचवीएसी बसें हैं और 59 नॉन एसी बसें। सीटीयू की बसें रोजाना अब आठ राज्यों में करीब 64 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी। इनमें से महत्वपूर्ण जिले व स्थल जैसे खाटू श्याम, सालासर, टनकपुर, हल्द्वानी, अमृतसर, हरिद्वार, शिमला, मनाली, दिल्ली, रेवाड़ी, नारनौल, रोहतक, हिसार, देहरादून, कटरा, जयपुर आदि को कवर करेंगी। नए रूट में ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए भी कई बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा कोटद्वार, भिवानी, बठिंडा, आगरा आदि के लिए भी सीटीयू ने वीरवार से सीधी बस शुरू कर दी है। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की बसों की सेवा को बेहतर बनाने के लिए ही कई नए रूट शुरू किए गए हैं। बता दें कि सीटीयू की एसी बसें अन्य रोडवेज की बसों से काफी सस्ती होती हैं, इसलिए इनकी मांग भी काफी रहती है।
विज्ञापन


करीब 56 लाख की है एक बस, हर लाइन में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा
इन बसों को खरीदने के लिए सीटीयू का अशोक लेलैंड के साथ करार हुआ है। नवंबर 2022 में करीब 11.20 करोड़ में यह समझौता हुआ था। एक बस करीब 56 लाख रुपये की है। सीटीयू की इन बसों में लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। बस में 52 सवारियों के बैठने की जगह है। बस के अंदर और बाहर कैमरे लगे हुए हैं। बस में सामने की तरफ पैसेंजर इंफॉर्मेशन स्क्रीन होगी, जिस पर आने वाले बस स्टेशन की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस डिवाइस और आपात स्थिति के लिए पैनिक बटन भी लगाया गया है। सीट की हर लाइन के पास मोबाइल चार्जिंग के प्वाइंट्स दिए गए हैं, ताकि लोग लंबे सफर के दौरान अपने मोबाइल और लैपटॉप को चार्ज कर सकें।
विज्ञापन


20 बसों की समय सारणी
कहां से कहां तक समय किराया
आईएसबीटी-43 मानसा वाया पटियाला, सुनाम 08:10 बजे 300
आईएसबीटी-43 बठिंडा वाया पटियाला, संगरूर 15:10 बजे 390
आईएसबीटी-43 लुधियाना, मोगा के रास्ते फिरोजपुर 07:16 बजे 370
आईएसबीटी-43 कटरा वाया ऊना, तलवाड़ा 18:00 बजे 722
आईएसबीटी-43 चंबा वाया ऊना, नूरपुर 08:00 बजे 769
आईएसबीटी-43 ऋषिकेश वाया पौंटा साहिब, देहरादून 05:30 बजे 532
आईएसबीटी-17 काठगोदाम वाया हरिद्वार, हल्द्वानी 19:30 बजे 998
आईएसबीटी-17 कोटद्वार वाया हरिद्वार 21:00 बजे 631
आईएसबीटी-17 दिल्ली 14:00 बजे 427
आईएसबीटी-17 दिल्ली 17:00 बजे 427
आईएसबीटी-17 भिवानी वाया कैथल, जींद 13:10 बजे 455
आईएसबीटी-17 नारनौल 152D (हाईवे) के माध्यम से 10:30 बजे 560
आईएसबीटी-17 दिल्ली, फरीदाबाद के रास्ते आगरा 20:30 बजे 725
आईएसबीटी-17 दिल्ली, फरीदाबाद के रास्ते वृंदावन 20:00 बजे 656
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed