फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now increased of Like of harmohan Dhawan Facebook page

फेसबुक लाइक्स बढ़ते ही धवन की बढ़ी धड़कन

Sat, 28 Dec 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Dec 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
now increased of Like of harmohan Dhawan Facebook page

सांसद पवन बंसल और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ हुई है।

विज्ञापन


धवन ने शुक्रवार को फेसबुक पेज के लाइक बढ़ने की शिकायत दर्ज कराई। आईजी कार्यालय से शिकायत की प्रति जांच के लिए एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल को भेज दी गई है।

शिकायत में धवन ने बताया कि 24 दिसंबर के बाद उनके पेज पर पांच से छह हजार लाइक बढ़ गए। ये लाइक हैदराबाद और तुर्की (वियतनाम) से बढ़े हैं।

वीरवार को सत्यपाल जैन ने ऐसी ही शिकायत दर्ज करवाई थी। जैन के दो दिन में नौ हजार से ज्यादा लाइक बढ़ गए थे।

बुधवार को सांसद पवन बंसल ने फेसबुक के लाइक बढ़ने की शिकायत आईजी को भेजी थी। आईजी आरपी उपाध्याय का कहना है कि साइबर सेल को मामले की जांच में तेजी लाने को कहा है।
विज्ञापन


टंडन के भी लाइक बढ़े, शिकायत नहीं
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के फेसबुक पेज पर भी तुर्की से हजारों लाइक बढ़े है। उन्होंने अभी तक पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

जब भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के पेज को 30 हजार लोगों ने लाइक किया तो टंडन ने पेज पर ही लोगों का आभार व्यक्त किया था।

तीन साल में जांच वहीं की वहीं
तीन साल पहले किसी ने सांसद पवन बंसल की तस्वीर से छेड़छाड़ करते हुए फेसबुक पर फर्जी खाता बनाया था। आज तक पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। उस फेसबुक खाते पर कई लोगों ने लाइक भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर नेता ने बनाया है पेज
लोकसभा चुनाव में हर पार्टी के टिकट दावेदारों ने फेसबुक पर खाते के अलावा पेज भी बनाया है। इस पर नेता अपनी दैनिक गतिविधियों को अपलोड करते हैं।

नेताओं में फेसबुक पर ज्यादा से ज्यादा दोस्त बनाने और लाइक की संख्या बढ़ाने की होड़ लगी हुई है ताकि वे लोगों की नजरों में खुद को शहर का सबसे पसंदीदा नेता दिखा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed