दो दिन पहले फरीदकोट (पंजाब) में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की गई यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल पहलवान की हत्या के चार घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
2 of 8
गुरलाल पहलवान हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दे डाली। इससे पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर गैंगवार छिड़ने की आशंका है। शनिवार शाम करीब सात बजे फेसबुक पर पोस्ट डालकर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने लिखा है कि ‘जो गुरलाल पहलवान की हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं, वो सिर्फ बेकसूर लोगों को मारना जानते हैं।
3 of 8
जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई एवं गोल्डी बराड़, तुम लोग उसी को मारते हो जो तुम्हारे नजदीक होता है, जब हमसे टकराव होता है तो पांव में गिर जाते हो।’ पोस्ट के अंत में एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिखकर लिखा गया है कि अब हम बताएंगे बदला कैसे लेते हैं, तैयार रहो, हम एक के बदले चार मारेंगे।
4 of 8
कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि गैंगस्टर दविंदर बंबीहा को करीब तीन वर्ष पहले पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान की जेल में बंद हैं। लाॅरेंस ने कहा था, जब तक गुरलाल की हत्या का बदला पूरा नहीं होता, जीने नहीं दूंगा फरीदकोट में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व गोलेवाला जोन से जिला परिषद सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या की जिम्मेदारी फेसबुक पर लेते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इसे चंडीगढ़ में कुछ समय पहले हुई सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला बताया था।
5 of 8
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि गुरलाल बराड़ लॉरेंस का बेहद करीबी था। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर बने अकाउंट पर पोस्ट में लिखा गया था कि ‘जब तक गुरलाल भाई का बदला पूरा नहीं हो जाता, तब तक ना जिऊंगा और न जीने दूंगा।’