{"_id":"5735e5b74f1c1bfa559199df","slug":"now-encroachment-squad-will-not-be-reap-challan-of-street-vendor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, आज से अतिक्रमण हटाओ दस्ता नहीं काटेगा इनका चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत, आज से अतिक्रमण हटाओ दस्ता नहीं काटेगा इनका चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्ट्रीट बाजार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के फड़ी लगाने वालों के लिए खुशखबरी है कि शनिवार से नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से उनका चालान नहीं काटा जाएगा। सिर्फ नए फड़ी लगाने वालों के चालान काटे जाएंगे। नगर निगम स्ट्रीट वेंडर एक्ट को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में इस समय फड़ी लगाने वालों का सर्वे करने के लिए कंपनी किराए पर ली है। हरियाणा नवयुवक संघ को शहर में सर्वे करने का काम दिया गया है। सर्वे के लिए 28 सप्ताह का समय तय किया गया है। इस 28 सप्ताह के दौरान कंपनी शहर में फड़ी वालों का सर्वे करके उनके लाइसेंस जारी करने का भी काम करेगी, जबकि शहर में जोन भी तय करेगी जो कि जब पूरी तरह से एक्ट लगाया जाएगा तब उस जोन में ही फड़ी वालों को काम करने का अधिकार दिया जाएगा। मालूम हो कि इस समय करीब 20 हजार फड़ी वाले शहर में काम कर रहे हैं। सर्वे के दौरान उन फड़ी वालों को भी शामिल किया जाएगा जो एक जगह से दूसरी जगह जाकर अपना सामान बेचते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि 28 सप्ताह तक इसलिए पुराने फड़ी वालों के चालान नहीं काटे जा रहे ताकि पता लग सके कि कौन कौन फड़ी लगा रहा है।
विज्ञापन
अगर कोई सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाता है या फिर कहीं पर कोई आवाजाही बाधित होती है और उस जगह पर कोई फड़ी लगाता है तो उस पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। चौधरी का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं कि शहर में अब कोई चालान नहीं कटेगा। उनका कहना है जो व्यापारी अपनी दुकान के आगे सरकारी जमीन पर कब्जा करेंगे उनका चालान काटा जाएगा।