{"_id":"6748c820af83c719200290d5","slug":"now-doctors-will-be-transferred-online-on-the-lines-of-teachers-chandigarh-news-c-16-pkl1010-572812-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिक्षकों की तर्ज पर अब डॉक्टरों के होंगे ऑनलाइन तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिक्षकों की तर्ज पर अब डॉक्टरों के होंगे ऑनलाइन तबादले
विज्ञापन
हरियाणा सरकार तैयार कर रही है मसौदा, तीन सदस्यीय कमेटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में डॉक्टरों के तबादले अब ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होंगे। सरकार इसके लिए एक नीति तैयार कर रही है। सरकार ने तीन अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है, जो ऑनलाइन तबादलों की नीति का मसौदा तैयार करेगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव आदित्य दहिया, स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. मनीष बंसल और एसएमओ डाॅ. निशिकांत को शामिल किया गया है। कमेटी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान हरियाणा ने देश में सबसे पहले शिक्षकों के ऑनलाइन तबादलों की नीति तैयार की थी। इससे तबादलों को लेकर होने वाले भेदभाव व मनमानी से शिक्षकों को काफी राहत मिली थी। इसी तर्ज पर अब डॉक्टरों के तबादलों के लिए नीति तैयार होगी। हरियाणा के डॉक्टर भी लंबे समय से ऐसी नीति की मांग कर रहे थे, ताकि उनके तबादलों में होने वाली मनमानी पर रोक लग सके और अपनी मनपसंद जगह पर काम कर सकेंगे।
2016 में भी हुई थी पहल, विज ने लगाई थी रोक
हरियाणा सरकार ने 2016 में भी डॉक्टरों के ऑनलाइन तबादलों की नीति तैयार की थी। उस दाैरान 482 से ज्यादा डॉक्टरों के ऑनलाइन तबादले किए गए थे। मगर उसके बाद तबादलों में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोक लगा दी थी। उनका कहना था कि डाटा अपलोड करने में कुछ अनियमितताएं मिली थी, जिसकी वजह से रोक लगाई थी। जिन डॉक्टरों के तबादले हुए थे, उन्हें रिलीव करने पर भी रोक लगा दी थी। अब सरकार ने फिर से पहल करते हुए डॉक्टरों के ऑनलाइन तबादले के लिए पॉलिसी तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि सरकार इसे जल्द लागू करने के तैयारी में है।