पेंशन धारकों को सरकार ने दी बड़ी सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार की ओर से दी जाने वाली बुढ़ापा, विधवा व अन्य पेंशन अब सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी। जिनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक है, उन्हें घर बैठे पेंशन राशि पहुंचाने की योजना है।
मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त विवेक आत्रेय ने सरकार की ओर से फरवरी की पेंशन का भुगतान मार्च में बैंकों के माध्यम से करने पर चर्चा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि लाभार्थियों को बैंक खाता खोलने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाए। खाता खोलने का काम तीन चरणों में किया जाएगा।
90 वर्ष से अधिक उम्र वालों को घर बैठे सुविधा
इन खाताधारकों को एटीएम कार्ड, चेक बुक आदि का लाभ नहीं दिया जाएगा। लाभार्थी को खाता खोलने के लिए आधार कार्ड जमा करवाना होगा।
90 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन घर पर ही पहुंचाई जाएगी। इसके लिए बैंक अधिकारियों से बातचीत की गई है। चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को भी सुविधा घर पर ही मिलेगी।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की ओर से जिले में आदर सम्मान प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाओं में दिक्कत न आए। बैठक में जिले के 30 से ज्यादा बैंक के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।