{"_id":"63b9b9254151046e571130fb","slug":"now-digital-lectures-of-students-will-be-recorded-in-government-schools-only-chandigarh-news-pkl4736785191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: अब सरकारी स्कूल में ही रिकॉर्ड होंगे छात्रों के डिजिटल लेक्चर, सेक्टर 12 में बनेगा रिकॉर्डिंग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: अब सरकारी स्कूल में ही रिकॉर्ड होंगे छात्रों के डिजिटल लेक्चर, सेक्टर 12 में बनेगा रिकॉर्डिंग रूम
Sat, 07 Jan 2023 11:55 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:55 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि अभी कला उत्सव में भी शिक्षकों को बहुत सारे साउंड रिकॉर्ड करने थे, लेकिन हमारे पास व्यवस्था नहीं होने के कारण प्राइवेट संस्थानों से रिकॉर्डिंग करवानी पड़ी।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए लेक्चर रिकॉर्ड करने के लिए अब शिक्षकों को प्राइवेट संस्थानों में नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टर-12 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में रिकॉर्डिंग रूम बनाया जाएगा। इस रिकॉर्डिंग रूम में सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ओर से लेक्चर रिकॉर्ड करने के साथ सभी तरह की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि अभी कला उत्सव में भी शिक्षकों को बहुत सारे साउंड रिकॉर्ड करने थे, लेकिन हमारे पास व्यवस्था नहीं होने के कारण प्राइवेट संस्थानों से रिकॉर्डिंग करवानी पड़ी। वहीं अभी तक सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ओर से ऑडियो-वीडियो लेक्चर भी अपने स्तर पर प्राइवेट संस्थानों से रिकॉर्ड करवाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से हाल ही में डिजिटल शिक्षा देने के लिए पहले फेज में 89 स्कूलों में स्मार्ट एलईडी पैनल इंस्टाल करवाए गए थे और दूसरे फेज के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
इन स्कूलों में लगाए जा चुके हैं एलईडी पैनल
शिक्षा विभाग की ओर से पहले फेज में जीएमएमएस-23, जीएमएस पलसोरा कॉलोनी, बुरैल, जीएमएमएस-45, जीएमएस-33बी, सेक्टर-26 बीडी, सेक्टर-46, पॉकेट-6 मनीमाजरा, किशनगढ़, जीएमएमएस एमएचसी मनीमाजरा, पॉकेट-10 मनीमाजरा, जीएमएसएसएस-खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला, जीएमएचएस-7, 22 जीएमएसएसएस-8, 10, 11, खुड्डा जस्सू, 12, जीएमएसएसएस खुड्डा लाहौरां, 15, 16, 23, धनास, 37 बी, 37 डी, 38 वेस्ट, 39, 40, मलोया गांव, 56, 44, 45 सी, 20, 21, 27, 28, 32, 46, 47, करसन, बहलाना, रायपुर खुर्द, एमएचसी मनीमाजरा, जीजीएमएसएसएस-23 एनवाईसी, जीएमएचएस-25, पॉकेट 8 मनीमाजरा, विकास नगर मौलीजागरां, पॉकेट-1 मनीमाजरा, मौली कॉलोनी, 32, 49, 31, 48, जीएचएस डड्डूमाजरा, 38, 40, 24, मलोया कॉलोनी, कजहेड़ी, 52, 19, 29 बी, 30 ए, 46, 47, करसान, हल्लोमाजरा, दरिया, इंदिरा कॉलोनी, धनास आरसी -2 इत्यादि में एलईडी पैनल लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
हर कक्षा पर खर्च किए गए 99 हजार
प्रोजेक्ट के तहत हर कक्षा पर 99 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए नई दिल्ली की बरायो इंटरेक्टिव टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है। यह कंपनी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने के साथ-साथ उनका रख-रखाव भी कर रही है। इसमें 65 इंच का स्मार्ट टीवी है। इन टीवी में आई 5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की हार्ड डिस्क है। ये टीवी एंड्रॉयड सिस्टम के साथ लैस हैं। इस स्मार्ट टीवी के साथ कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर भी मुहैया करवाया गया है, जिससे शिक्षक अपने मोबाइल के माध्यम से भी ऑपरेट कर सकते हैं और छात्रों को इंटरेक्टिव शिक्षा देने का काम कर रहे हैं।