{"_id":"5de436dc5e0fcd5336c757113efff1e3","slug":"now-development-of-sarangpur-village-by-mp-kirron-kher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो जी, किरण खेर ने भी गोद ले लिया गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो जी, किरण खेर ने भी गोद ले लिया गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Nov 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद किरण खेर ने प्रधानमंत्री की सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत शहर के सारंगपुर गांव को गोद लिया है। सारंगपुर को गोद लेने का फैसला उन्होंने शहर के कुछ गांवों का दौरा करने के बाद और प्रशासन के अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद लिया है।
विज्ञापन
अब इस योजना के तहत गांव में कम्युनिटी सेंटर और स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाएगा और इस गांव में स्थित दो सरकारी स्कूलों का विकास भी किया जाएगा। सांसद खेर ने कहा कि उन्होंने शहर के गांवों का सर्वे किया था और इसके बाद ही सारंगपुर को गोद लेने का फैसला लिया।
विज्ञापन
खेर ने कहा कि इस गांव के लोगों से उन्होंने बातचीत की है और उनकी समस्याओं को सुना है। उनकी प्राथमिकता गांव में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना और यहां साफ सफाई को बेहतर करना है। गांव के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुसार क्लास रूम नहीं हैं और शिक्षकों की कमी है। हालांकि अन्य गांवों में भी यही हाल है। इस समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
खेर ने सारंगपुर गांव को गोद लेने का फैसला लेने से पहले शनिवार को कुछ गांवों का दौरा किया था। उनके साथ ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी थे। खेर सबसे पहले कैंबवाला गांव गईं थीं। इसके बाद वे खुड्डा अलीशेर, खुड्डा जस्सू, खुड्डा लाहौरा और सारंगपुर भी गई थीं।
किरण खेर ने इन गांवों की डिस्पेंसरी, पंचायत घर, संपर्क सेंटर और स्कूलों के हालात जाने थे। खेर ने सारंगपुर गांव के लोगों से अपने घर के आसपास सफाई रखने को कहा था। खेर को सारंगपुर गांव में कई खामियां मिली थीं। ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री की सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत हर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र का एक गांव गोद लेकर उसे संवारना है।