{"_id":"572906084f1c1bdf795ccebd","slug":"now-demand-for-reservation-in-new-senate-in-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में प्रदर्शन कर मांग, नई सीनेट में लागू हो रिजर्वेशन पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में प्रदर्शन कर मांग, नई सीनेट में लागू हो रिजर्वेशन पॉलिसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 May 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंतंबर 2016 में गठित होने वाली नई सीनेट में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) नियमों के तहत रिजर्वेशन पॉलिसी लागू करने को लेकर मांग उठने लगी है। मंगलवार दोपहर बाद अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन(एएसए) ने रिजर्वेशन पॉलिसी लागू करने को लेकर वीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एसोसिएशनप्रेसिडेंट विजय कुमार ने कहा कि सीनेट के साथ ही सिंडीकेट में भी एससी-एसटी क ो रिजर्वेशन मिलना चाहिए। लेकिन पीयू द्वारा इसे अनदेखा किया जा रहा है। छात्र नेता जयदीप सिंह के अनुसार पूरे मामले को लेकर पीयू चांसलर डॉ. हामिद अंसारी को भी चिट्ठी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक सीनेट-सिंडीकेट में रिजर्वेशन पॉलिसी लागू नहीं की जाएगी, छात्र मामले को उठाते रहेंगे।
विज्ञापन