{"_id":"23a931893b53ccf5dfaace3bf59ac65f","slug":"now-dead-body-reffred-to-other-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'मुर्दे' भी दूसरे अस्पतालों में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 'मुर्दे' भी दूसरे अस्पतालों में रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 06 Jul 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों से मरीजों को रेफर करने की बात आम है, लेकिन अब शवों को भी दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। जनरल अस्पताल की मोर्चरी में पिछले चार दिनों से फ्रिज खराब है, इसलिए यहां से शवों को कालका व चंडीगढ़ के अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ ऐसे भी हैं, जिनके शवों के पोस्टमार्टम में देरी होने की वजह से उन्हें बर्फ में रखने की जिम्मेवारी भी सौंपी जा रही है। पिछले चार दिनों में तीन शवों को अलग-अलग जगह भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, फ्रिज ठीक करने के लिए दिल्ली से टीम आएगी, उसके बाद ही इसका संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में एक फ्रिज में चार चैंबर हैं, जहां चार शवों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस फ्रिज में अचानक खराबी आ गई, जिससे शवों को रखना संभव नहीं है और बीमारी फैलने का भी खतरा है। इसलिए शवों को भी दूसरी मोर्चरी में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिन शवों की पहचान नहीं हो पाती है, उनकी शिनाख्त होने के लिए उन्हें मोर्चरी में 72 घंटे तक रखा जाता है। अगर कोई शिनाख्त कर देता है तो ठीक है, वरना उसका संस्कार कराया जाता है। अब मोर्चरी में फ्रिज खराब है, इसलिए जब तक यह दुुरुस्त नहीं होता है, कर्मियों को भी दिक्कतें होती रहेंगी।