फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now also Sector-13 in Chandigarh

आखिरकार चंडीगढ़ में सेक्टर 13 बन ही गया, और भी कई कॉलोनियों के नाम बदले, यहां जानिए

Sat, 04 Jan 2020 02:31 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Now also Sector-13 in Chandigarh
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में अब सेक्टर-13 भी होगा। यूटी सचिवालय में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में इस प्रस्ताव को आखिरी मंजूरी दे दी गई। यूटी प्रशासन की तरफ से जल्द ही इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। हालांकि, यह महज एक औपचारिकता ही है।
विज्ञापन


प्रशासक की मंजूरी के बाद चंडीगढ़ को सेक्टर-13 के अलावा सेक्टर-12 वेस्ट, 14 वेस्ट, 39 वेस्ट, 56 वेस्ट और बिजनेस और इंडस्ट्रियल पार्क- एक, दो और तीन मिल गए हैं। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने नए साल में गांव-कॉलोनियों के नाम बदलकर नया तोहफा दिया है।
विज्ञापन


शहरी विकास समिति से नाम बदलने के प्रस्ताव के पास होने के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आखिरी मंजूरी के लिए फाइल को लेकर पिछले सोमवार को ही प्रशासक के पास पहुंचे थे, लेकिन प्रशासक ने कहा था कि वह नए साल में ही शहरवासियों को यह तोहफा देंगे। प्रशासक के हस्ताक्षर के बाद अगले कुछ दिनों में इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 सुझाव, कई समर्थन में तो कई खिलाफ
यूटी प्रशासन की तरफ से नाम बदलने को लेकर शहरवासियों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। प्रशासन के पास करीब 60 लोगों ने नामों को बदलने को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। इनमें से ज्यादातर लोग पक्ष में बताए गए। हालांकि, प्रशासन के पास चंडीगढ़ में सेक्टर-13 बनाए जाने को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां आई थीं। लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ को बनाने वाले ली कार्बूजिए ने सेक्टर-13 को नहीं रखा। अगर चंडीगढ़ में सेक्टर-13 बनाया जाता है तो यह ली कार्बूजिए का अपमान होगा।

यह हैं नए नाम

पुराना नाम------------------------------------------------------नया नाम
सारंगपुर इंस्टीट्यूशनल एरिया----------------------------सेक्टर-12 वेस्ट
धनास-मिल्क कालोनी, पुनर्वास कालोनी और अन्य-----सेक्टर-14 वेस्ट
मलोया और डड्डूमाजरा------------------------------------सेक्टर-39 वेस्ट
पॉकेट नंबर-8 (विकास मार्ग)----------------------------सेक्टर-56 वेस्ट
मनीमाजरा----------------------------------------------------सेक्टर-13
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1-------------------------------बिजनेस और इंडस्ट्रियल पार्क-एक
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2-------------------------------बिजनेस और इंडस्ट्रियल पार्क-दो
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3-----------------------------बिजनेस और इंडस्ट्रियल पार्क-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed