{"_id":"62cddbf87457a059a0646ec0","slug":"now-admission-will-be-done-in-mbbs-in-gmch-32-under-state-quota-chandigarh-news-pkl4563887167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्टेट कोटा के तहत जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस में होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्टेट कोटा के तहत जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस में होगा दाखिला
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस के दाखिला नीति में बदलाव कर दिया गया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने पुरानी नीति में परिवर्तन करते हुए नए मानक मंगलवार को जारी किए। इसके अनुसार अब चंडीगढ़ के निवासियों को स्टेट कोटा के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी जबकि अब तक यहां ऑल इंडिया कोटा के मानकों के अनुसार रक्षा विभाग के उम्मीदवारों को सीट अलॉट की जा रही थी। इससे एमबीबीएस की तैयारी कर रहे छात्रों व उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
दाखिला नीति में परिर्वतन की मांग करने वाले डॉ. संजीव भाटिया का कहना है कि इससे चंडीगढ़ के छात्रों को काफी फायदा होगा। अब वे मानक के अनुसार उनके लिए तय किए गए स्टेट कोटा के अनुसार जीएमसीएच-32 में प्रवेश ले पाएंगे जबकि इससे पहले तक रक्षा विभाग के नाम पर ऑल इंडिया कोटा का प्रयोग किया जा रहा था।
इनसेट-
अब इन मानकों पर एमबीबीएस में होगा दाखिला
- जिन अभ्यर्थियों ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों/कॉलेजों से 10वीं, 10+1 और 10+2 की पढ़ाई नियमित छात्र के रूप में की हो।
- जिन उम्मीदवारों के माता-पिता पिछले पांच वर्षों से चंडीगढ़ के निवासी हैं।
- उम्मीदवार जिनके माता-पिता केंद्र सरकार/राज्य सरकार के कर्मचारी हैं और तीन वर्षों से चंडीगढ़ प्रशासन के सरकारी कर्मचारियों/स्वायत्त निकायों/कंपनियों में काम करने वाले हैं। इनमें चंडीगढ़ प्रशासन का 20% या अधिक हिस्सा है।
विज्ञापन
- रक्षा सेवा में प्रवेश के समय अपने सेवा रिकॉर्ड में यूटी चंडीगढ़ का स्थायी पता रखने वाले रक्षा कर्मियों/भूतपूर्व सैनिकों की सेवा के वार्ड हैं।
नोट- हालांकि उपरोक्त सभी चार श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक अंडरटेकिंग/हलफनामा प्रस्तुत करना होगा कि उम्मीदवार ने नीट परिणाम की घोषणा के बाद चंडीगढ़ के अलावा किसी अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में निवास का विकल्प नहीं चुना है और दावा नहीं किया है।