फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now 8 police service for public at home by online

अब घर बैठे पाएं पुलिस विभाग की आठ और सेवाएं

Tue, 17 Nov 2015 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 17 Nov 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
now 8 police service for public at home by online

अब घर बैठे पुलिस विभाग की आठ और सेवाएं मिल सकेंगी। पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर जल्द ही कुछ नई सिटीजन सर्विस लांच की जाएंगी। इसके बाद नौकर, किरायेदार और कर्मचारी आदि के वेरिफिकेशन के लिए पुलिस थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन


शोभायात्रा निकालने और प्रदर्शन करने की अनुमति भी ऑनलाइन ही मिलेगी। पुलिस विभाग ने इससे संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से ही पुलिस विभाग ने सर्विस लांचिंग की तैयारी शुरू कर दी है। जिला पुलिस की वेबसाइट पर इन बढ़ी हुई आठों सिटीजन सर्विस का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


ये आठ सर्विस होगी लांच
- चरित्र प्रमाण पत्र
- घरेलू सहायता वेरिफिकेशन
- धरना प्रदर्शन अनुमति
- किरायेदार वेरिफिकेशन
- कर्मचारी वेरिफिकेशन
- शोभायात्रा या जुलूस अनुमति
- प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी वेरिफिकेशन

इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए नागरिकों को पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां सिटीजन सर्विस के नाम से एक आइकन नजर आएगा। इस आइकन पर क्लिक करने के बाद यह सारी सर्विस सामने आ जाएंगी। इसके बाद जिस काम के लिए पंजीकरण करना है उस पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरायेदारों का वेरिफिकेशन एक क्लिक पर

now 8 police service for public at home by online

अब तक चरित्र प्रमाणपत्र, किरायेदार, कर्मचारी, प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के वेरिफिकेशन के लिए थानों और पुलिस चौकियों के चक्कर काटने पड़ते थे। प्रदर्शन और शोभायात्रा निकालने की अनुमति के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की दर पर भटकना पड़ता था।

इस दौड़-भाग से बचने के लिए लोग नौकर और किरायेदार का वेरिफिकेशन तक नहीं करवाते थे। वेरिफिकेशन नहीं होने का फायदा उठाकर कई बार नौकर और किरायेदार संगीन वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

पहले भी उठी है किरायेदारों की पड़ताल की मांग
हाल ही में न्यू विजय नगर में कॉलोनीवासियों ने किरायेदारों की वेरिफिकेशन की मांग उठाई थी। यह आवाज डीसी के दरबार तक पहुंची थी। यह सब एक युवक की हत्या के बाद हुआ था।

सिटीजन सर्विसेज पर फिलहाल ये सेवाएं

शिकायत पंजीकरण: कोई भी नागरिक पुलिस वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

साइबर कैफे यूजर डिटेल: साइबर कैफे में इंटरनेट यूज कर रहे लोगों की जानकारी ले सकता है।

होटल ग्राहक डिटेल: वेबसाइट पर पंजीकृत होटलों के ग्राहकों के डिटेल ली जा सकती है।

खोई हुई संपत्ति का पंजीकरण: किसी नागरिक की संपत्ति से जुड़े कागजात खोने पर उनकी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप: पुलिस विभाग की वेबसाइट पर कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप को हाल ही में शामिल किया गया था। इसके तहत नागरिक अपने जिले के कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप तक पहुंच सकता है।

सूचना का अधिकार:
यहां नागरिक ऑनलाइन सूचना के अधिकार के तहत पुलिस विभाग से सूचनाएं मांग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed