फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   notice to government on Z security of Ashutosh Maharaj

आशुतोष महाराज को जेड सुरक्षा पर नोटिस

Thu, 28 Aug 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Aug 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
notice to government on Z security of Ashutosh Maharaj

जालंधर जिले में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल के प्रमुख आशुतोष महाराज की देह की जेड श्रेणी सुरक्षा वापस लेने की मांग को लेकर वीरवार को एक जनहित याचिका दायर की गई।

विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई करते पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस आशुतोष मोहंता और जस्टिस एचएस सिद्धू की बेंच ने पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


दिलबाग सिंह ने अपनी याचिका में सवाल उठाया है कि एक ओर तो शव को जेड सुरक्षा दी गई है, दूसरी ओर गलियों व सड़कों पर उपयुक्त पेट्रोलिंग के अभाव में आम व्यक्ति असुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने की मांग

notice to government on Z security of Ashutosh Maharaj

पंजाब सरकार ने इस बारे में हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर कर बताया था कि 28 जनवरी की रात सवा दो बजे सतगुरु प्रताप सिंह अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की राय अनुसार आशुतोष महाराज क्लीनिकली डेड हैं।

यह रिपोर्ट ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नकोदर के डीएसपी और एसएचओ नूरमहल ने तैयार की थी। इसके 168 दिन बीत जाने के बावजूद वहां सीआरपीएफ और पंजाब पुलिस के जवान तैनात हैं, जहां आशुतोष महाराज के शरीर को रखा गया है।

याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया कि आशुतोष महाराज के शव की सुरक्षा वापस लेने के लिए सरकार को 17 जुलाई को एक मांग पत्र दिया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

याची ने अदालत से मांग की कि आशुतोष महाराज की सुरक्षा वापस लेने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया जाएं और अब तक इस सुरक्षा व्यवस्था पर आए खर्च की वसूली दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed