फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice issued to 6416 firms, list uploaded on website

6416 फर्मों को नोटिस जारी, वेबसाइट पर अपलोड की लिस्ट

Fri, 26 Jun 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 6416 firms, list uploaded on website
चंडीगढ़। 2012-13 के बाद अब जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट (यूटी) ने अब वर्ष 2013-14 के नोटिस जारी कर दिए हैं। 129 पेज में 6416 फर्मों के नोटिस की लिस्ट को डिपार्टमेंट ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्क्रूटनी असेसमेंट के लिए नोटिस में नवंबर माह तक का फर्मों को समय दिया गया है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि हाल ही में जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने वित्तीय वर्ष 2012-13 की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने के बाद विभाग ने अपलोड किया था। अब फिर से वित्तीय वर्ष 2013-14 की सेल्स टैक्स की स्क्रूटनी असेसमेंट लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। लिस्ट में 6416 फर्मों को सी फार्म जमा कर असेसमेंट कराने को कहा गया है। हालांकि नोटिस की अंतिम तारीख नवंबर 2020 तय की गई है। एक साथ दो सालों के स्क्रूटनी असेसमेंट नोटिस जारी होने के बाद व्यापारी खासे परेशान हैं। व्यापारियों ने डीम्ड असेसमेंट कर पेडिंग केसों को निपटाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रशासन जल्द ले निर्णय
वर्ष 1995-96 में पहले भी ऐसे पेडिंग केसों का निपटारा किया जा चुका है। इस बार भी ऐसे ही कुछ हालात बने हुए हैं। प्रशासन जल्द ही इस मामले में निर्णय लेकर व्यापारियों को राहत दी जाए, जिससे वह बिना तनाव के कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश कुमार, अध्यक्ष, चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसिएशन
3 साल बाद भी सुनवाई नहीं
2017 में जब जीएसटी लागू हुआ था तब डिपार्टमेंट ने यह कहा था कि पेडिंग केसों को निपटाने के लिए वन टाइम सेटलमेंट किया जाएगा। तीन साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यूटी में व्यापारियों पर अफसरशाही हावी हो रही है।
-अवि भसीन, उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed