{"_id":"c1cc188ea988e6e36e9868a23d97fb56","slug":"not-until-alternative-arrangements-delete-shop-bansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वैकल्पिक इंतजाम होने तक न हटाएं दुकान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वैकल्पिक इंतजाम होने तक न हटाएं दुकान'
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा ने पुराना पंचकूला में 40 साल से जमे दुकानदारों को जमीन खाली करने की चेतावनी दी है, जबकि विधायक डीके बंसल ने उनसे कहा है कि जब तक सरकार से हुए समझौते के अनुसार सेक्टर-20 में वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं करवाया जाता, तब तक उनकी दुकानें नहीं हटाई जाएंगी। बंसल ने सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित खुले दरबार में दुकानदारों को राहत भरा आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि दुकानदारों को दूसरी जगह बसाने की योजना हरियाणा सरकार द्वारा 13 मार्च 1996 को हुडा की 66 वीं बैठक में पास की गई थी। उनके पास हुडा के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बारे में लिखित शिकायतें हैं कि वे दुकानदारों को वेबजह परेशान करते हैं।
मुख्यमंत्री रेहड़ी-फड़ी वालों को भी हुडा व नगर निगम में जगह दिलाने की घोषणा कर चुके हैं, तब इन दुकानदारों को कैसे उजाड़ा जा सकता है। विधायक ने मौके पर ही मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और उन्हें दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
उधर, विधायक से मिलने आए पुराना पंचकूला दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान और पुराने कांग्रेसी नेता अशोक सूद, मोटर मार्केट प्रधान मामू, जसबीर बेदी, अनिल शर्मा ने बताया कि हुडा की ओर से उन्हें मुनादी कर चेतावनी दी गई है कि एक-दो दिनों के अंदर जगह खाली कर दें।
इन्होंने भी बताए अपने दर्द
मद्रासी कालोनी के कर्मचारी दुरास्वामी, मंजीमुवू, वीरास्वामी, सन्यासी, वी सैलराज ने विधायक को बताया कि हुडा अधिकारियों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उन्होंने हुडा की जमीन पर कब्जा कर रखा है।
इस पर विधायक ने हुडा के संबंधित अधिकारियों से बात की। रामगढ़ के लोगों ने विधायक से मांग की कि उनके बिजली के बिल माह के आखिर में आते हैं।
नतीजतन भुगतान में दिक्कतें होती हैं। विधायक के साथ उनके राजनीतिक सलाहकार सतनाम चट्ठा, निजी सचिव सोहन सैनी, वरिष्ठ कांग्र्रेसी नेता जगमोहन भनोट, गुरप्रीत सिंह बेदी, पुष्पिंद्र राणा भी मौजूद थे।