फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   not statement from arvind kejriwal on syl issue, captain amrinder singh criticized

SYL पर केजरी चुप, कैप्टन का सवाल- 'आप' पंजाब के साथ या हरियाणा के?

Fri, 11 Nov 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
not statement from arvind kejriwal on syl issue, captain amrinder singh criticized
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के 24 घंटे बाद भी अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल किया है। उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर ने इस मामले में असामान्य रूप से चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


कैप्टन ने केजरीवाल से कहा कि वह स्पष्ट करें कि इस मुद्दे पर वह पंजाब या फिर हरियाणा व दिल्ली के साथ हैं। यह साफ करें कि क्या वह पंजाब का पानी हरियाणा व दिल्ली में जाने की इजाजत देंगे या फिर नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हरियाणा से हैं और दिल्ली के सीएम हैं, ऐसे में उनकी पंजाब के प्रति वफादारी शक के घेरे में है।
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार ने मुद्दे पर दिया था हलफनामा

not statement from arvind kejriwal on syl issue, captain amrinder singh criticized
कैप्टन अमरिंदर सिंह
खुद को पंजाब का सीएम पेश करने के रूप में केजरीवाल की विश्वसनीयता पर सवाल करते हुए कैप्टन ने उनसे साफ करने को कहा है कि क्या वह इस घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ हैं या नहीं।

कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने इस मुद्दे पर हरियाणा के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था। पर पंजाब चुनाव को देखते हुए उसे तकनीकी गलती कह कर वापस ले लिया। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब दौरे में कहा था कि एसवाईएल नहर नहीं बननी चाहिए।

पर दिल्ली जाते हुए अपना पक्ष बदलते हुए एलान किया था कि पानी पर कोई सियासत नहीं होनी चाहिए। गंभीर मुद्दों पर सियासी फायदा लेने के लिए झूठ बोलना केजरीवाल के चरित्र की विशेषता है। केजरीवाल पंजाब व हरियाणा के बीच चंडीगढ़ व पंजाबी भाषाई इलाके ट्रांसफर करने जैसे मुद्दों पर भी अपना पक्ष रखने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed