फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   northern railway cancelled 22 trains due to smog

14 फरवरी तक ट्रैक पर नहीं दौड़ेंगी 12 ट्रेनें, जानिए कौन-कौन सी?

Thu, 30 Nov 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Thu, 30 Nov 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
northern railway cancelled 22 trains due to smog
Demo Pic - फोटो : google
नॉर्दर्न रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इनमें से 12 ट्रेनें एक दिसंबर से अगले वर्ष मध्य फरवरी तक रद्द की गई है। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेन नंबर 14217-18 ऊंचाहर एक्सप्रेस एक दिसंबर से 14 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 14525-26 अंबाला-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 13 फरवरी, 14674-73 शहीद एक्सप्रेस दो दिसंबर से 13 फरवरी तक, 14309-10 उज्जैनी एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 14 फरवरी तक, ट्रेन नंबर 15209-10 जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 13 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इसी तरह 19717-19 चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 14 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा रेलवे द्वारा 14625-26 फिरोजपुर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को दिसंबर, जनवरी एवं फरवरी में कुछ दिनों के लिए रद्द किया जाएगा। 14649-50 सरयू-यमुना एक्सप्रेस छह दिसंबर से सात फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14523-24 हरिहरनाथ एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 13 फरवरी तक रद्द रहेगी। 15211-12 जननायक एक्सप्रेस छह दिसंबर से नौ फरवरी एवं 12331-32 हिमगिरी एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि पूर्व में भी रेलवे इन ट्रेनों को कोहरे के समय रद्द करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed