{"_id":"5909d35b4f1c1b133f8b457b","slug":"north-country-mall-soldout","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"700 करोड़ में बिक गया नॉर्थ कंट्री मॉल, जानिए मॉल की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 करोड़ में बिक गया नॉर्थ कंट्री मॉल, जानिए मॉल की खूबियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
नॉर्थ कंट्री मॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार लगातार घाटे उठाकर चल रहा नॉर्थ कंट्री मॉल बिक गया है। 700 करोड़ रुपए इस मॉल की कीमत लगी है। मोहाली-खरड़ रोड पर स्थित नॉर्थ कंट्री मॉल (एनसीएम) शुरू होने के चार साल बाद घाटे के चलते बेच दिया गया।
इस मॉल को इंडिया की लाइफस्टाइल शॉपिंग मॉल्स की कंपनी ‘वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया’ (वीआरएसए) ने 700 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इस कंपनी के जितने भी मॉल्स हैं, उनका नाम ‘वीआर’ से शुरू होता है और उसके पीछे उस सिटी का नाम होता है। इसलिए अब नॉर्थ कंट्री मॉल का नाम भी ‘वीआर चंडीगढ़ या ‘वीआर मोहाली’ हो सकता है।
मोहाली से तीन किलोमीटर दूर गांव बल्लोमाजरा में नॉर्थ कंट्री मॉल 20 लाख स्क्वेयर फिट एरिया में बनकर तैयार हुआ है। 10 लाख स्क्वेयर फिट एरिया कवर्ड है, जबकि 10 लाख स्क्वेयर फिट एरिया में ओपन स्पेस है। तीन मंजिला मॉल को बड़ी खूबसूरती से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
यह मॉल 2013 में लोगों के लिए खोला गया था। चंडीगढ़ में ज्यादा मॉल होने के कारण ज्यादातर लोग यहीं आते हैं। इसके चलते ही बड़ी कंपनियां भी यहीं अपने शोरूम खोल रही हैं। अब नए मालिक के लिए नॉर्थ कंट्री मॉल को चलाना एक बड़ा चैलेंज रहेगा।

मॉल की इन खूबियों की झलक देखें
नॉर्थ कंट्री मॉल
- फोटो : अमर उजाला
इस मॉल की बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था है। पार्किंग में करीब 2200 फोर व्हीलर्स तथा 500 टू-व्हीलर्स को खड़ा करने की क्षमता है। एयरपोर्ट रोड साथ जुड़ा होने के चलते इस मॉल की अहमियत आने वाले दशक में बढ़ने के पूरे आसार हैं।
पंजाब का पहला पीवीआर गोल्ड क्लास थिएटर इसी मॉल में ही है। चंडीगढ़ के किसी भी मॉल में इसकी सुविधा नहीं है। इसलिए यहां पर सबसे अधिक लोग मूवी देखने के लिए आते थे। भले ही यह नॉर्थ का सबसे बड़ा मॉल है, लेकिन चंडीगढ़ में स्थित अन्य मॉल्स तथा चंडीगढ़ की रिटेल मार्केट इस पर शुरू से ही भारी पड़ रही थी।

2013 में शुरू हुआ था पंजाब का सबसे बड़ा मॉल
नॉर्थ कंट्री मॉल
मॉल में 60 के करीब ब्रांडेड कंपनियों ने अपने आउटलेट खोले हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों का ज्यादा झुकाव चंडीगढ़ की ओर है। इसके चलते यह मॉल घाटे में चल रहा था। मॉल को उतनी कंपनियां नहीं मिल पाईं, जितनी उम्मीद थी।
नॉर्थ कंट्री मॉल को खरीदने के बाद उनकी कंपनी नॉर्थ इंडिया में एंटर हुई है। उन्हें खुशी है कि उनके पोर्टफोलियो में एक और फ्लैगशिप सेंटर शामिल हुआ है। चंडीगढ़ कैपिटल रीजन तथा पंजाब के अन्य शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक रीजनल लाइफ स्टाइल डेस्टिनेशन के तौर पर उभरेगा।
सिडयोग, वीआरएसए के चेयरमैन