{"_id":"6290b327fa6266007823ff0a","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-singer-khuda-baksh-in-cheque-bounce-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khuda Baksh: चेक बाउंस मामले में गायक खुदा बख्श के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, बुआ ने अदालत में दायर की थी याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khuda Baksh: चेक बाउंस मामले में गायक खुदा बख्श के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, बुआ ने अदालत में दायर की थी याचिका
Fri, 27 May 2022 04:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 May 2022 04:53 PM IST
सार
अदालत ने गायक खुदा बख्श के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बताते हैं कि खुद बख्श स्टेज शो के सिलसिले में दुबई गए हैं। इस कारण ही वह इस बार अदालत में पेश नहीं हो सके।
विज्ञापन
गायक खुदा बख्श
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुक्तसर में गिद्दड़बाहा सब डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमनदीप कौर ने साढ़े तीन लाख रुपये का चेक बाउंस मामले में इंडियन आइडल फेम पंजाब के मशहूर गायक खुदा बख्श के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट गायक खुदा बख्श की बुआ की एक याचिका पर सुनवाई करते वक्त अदालत ने जारी किया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गिद्दड़बाहा के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी अमरुल निशा ने अपने भतीजे गांव बादल निवासी गायक खुदा बख्श से साढ़े तीन लाख रुपये लेने थे। खुदा बख्श ने अपनी बुआ को साढ़े तीन रुपये का चेक दिया था। मगर जब उसने चेक बैंक में लगाया तो वह खाते में पर्याप्त राशि न होने के चलते बाउंस हो गया।
विज्ञापन
चेक बाउंस के बाद भी जब उसे रुपये न मिले तो उसने अपने वकील के माध्यम से गिद्दड़बाहा की एसडीजेएम अदालत में चेक बाउंस का केस दायर कर दिया। इस मामले में गत 24 मई को तीसरी तारीख थी। मगर खुदा बख्श किसी भी तारीख पर अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस पर अब अदालत ने इस मामले में खुदा बख्श के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। बताते हैं कि खुद बख्श स्टेज शो के सिलसिले में दुबई गए हैं। इस कारण ही वह इस बार अदालत में पेश नहीं हो सके।
विज्ञापन