{"_id":"68ebc744b29f54c1d30036bc","slug":"nomination-for-tarn-taran-by-election-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन उपचुनाव: 21 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारिख, आप, कांग्रेस, बीजेपी और शिअद उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन उपचुनाव: 21 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारिख, आप, कांग्रेस, बीजेपी और शिअद उम्मीदवार मैदान में
Sun, 12 Oct 2025 08:50 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:50 PM IST
सार
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि तरनतारन उप-चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि तरनतारन उप-चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 22 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 24 अक्तूबर को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख है।
मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। सिबिन सी ने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्र सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच रिटर्निंग ऑफिसर के पास दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र फॉर्म 2बी में जमा कराने होंगे, जो संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के पास उपलब्ध हैं।
उम्मीदवार का राज्य के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र का पंजीकृत मतदाता होना अनिवार्य है। प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद और जांच की तिथि से पहले रिटर्निंग ऑफिसर या चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत अधिकारी के समक्ष शपथ या प्रतिज्ञा लेनी होगी। 18 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। हालांकि 19 अक्तूबर रविवार और 20 अक्तूबर सोमवार को दिवाली के त्योहार के चलते अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। उपचुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेगी।