फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nodal officer, gmada, complaints, mohali

गमाडा में नोडल अफसर नियुक्त, तुरंत दूर होगी शिकायतें

Tue, 09 Feb 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 09 Feb 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
nodal officer, gmada, complaints, mohali

गमाडा से जुड़े विभिन्न कामों या शिकायतों के लिए अब लोगों को अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों की सुविधा के लिए गमाडा ने पहली बार नोडल अफसर नियुक्त किया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएस ढींढसा को नोडल अफसर बनाया गया है। लोग उनसे मिलकर या ईमेल या फोन से भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नोडल अफसर के पास लोग गमाडा से जुड़ी कोई भी शिकायत दे सकेंगे। इन्हें शिकायत देने के लिए लोगों को पुडा भवन  के कमरा नंबर-320 में जाना पड़ेगा। वहीं, उनसे फोन पर संपर्क करने के लिए 0172-2213555 कॉल करनी होगी। जबकि मेल से शिकायत भेजने के लिए td@gmada.gov.in पर ईमेल करनी होगी।
विज्ञापन


इस मामले में पार्षद अरुण शर्मा ने कहा कि गमाडा का यह अच्छा प्रयास है। इससे इलाके के आम लोगों को फायदा होगा। इसी तरह फेज-2 निवासी अभिषेक पराशर ने बताया कि गमाडा ने अच्छी पहल की है। पहले लोगों को पता ही नहीं चलता था कि आखिरी वह अपनी शिकायत लेकर कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला से फतेहगढ़ साहिब तक का है एरिया
गमाडा के पास केवल मोहाली जिले का एरिया ही नहीं आता है। बल्कि पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ का एरिया भी आता है। वहीं, उक्त इलाकों में गमाडा के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। ऐसे में लोगों की कई शिकायतें या फिर सुझाव भी रहते हैं। इस बहाने गमाडा सीधे लोगों से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed