{"_id":"c52c40b734504a3818696b0fb6ea51a9","slug":"no-public-hearing-session-of-shivraj-patil-till-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटिल से मिलने को अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटिल से मिलने को अभी करना होगा इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 May 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल से मिलने के लिए शहर के लोगों को और इंतजार करना होगा। इस माह के पहले सोमवार को भी पाटिल का जनसुनवाई सत्र नहीं हो रहा है। अब पाटिल का जनसुनवाई सत्र 19 मई या दो जून को हो सकता है।
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के आईटी विभाग के पास 35 से अधिक शिकायतें पहुंच चुकी हैं। ऐसे में अगर अगले जनसुनवाई सत्र तक शिकायतकर्ताओं की संख्या 45 पार कर सकती है।
पाटिल ने इससे पहले छह जनवरी को शहर के लोगों की शिकायतें सुनी थीं। ऐसा पहली बार होगा जब चार महीने तक जनसुनवाई सत्र न हुआ हो। फरवरी, मार्च और अप्रैल में जनसुनवाई सत्र नहीं हो सका। अब मई में भी एक भी सत्र नहीं हुआ।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के कारण पाटिल जनसुनवाई सत्र नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि 16 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद पाटिल 19 मई को शहर के लोगों की शिकायतों को सुन सकते हैं।
विज्ञापन