{"_id":"68f1526f8b7cf307b00b8e00","slug":"no-power-shutdown-on-diwali-cdpl-has-made-a-special-plan-chandigarh-news-c-16-pkl1091-847545-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दिवाली पर बिजली शटडाउन नहीं, सीडीपीएल ने बनाई विशेष योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दिवाली पर बिजली शटडाउन नहीं, सीडीपीएल ने बनाई विशेष योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर के किसी भी क्षेत्र में बिजली शटडाउन नहीं लिया जाएगा। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीडीपीएल) ने तय किया है कि 18 से 20 अक्टूबर तक किसी भी रखरखाव या कार्य के कारण शटडाउन नहीं होगा।
कंपनी ने त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, अगर इन दिनों में कहीं फॉल्ट होता है, तो टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी।
विज्ञापन
बिजली की मांग और व्यवस्था
ठंड के मौसम की शुरुआत के कारण पिछले एक महीने में शहर में बिजली की मांग करीब 150 मेगावाट कम रही है। वर्तमान में लगभग 194 मेगावाट की डिमांड दर्ज की जा रही है। सीडीपीएल का अनुमान है कि दिवाली के दौरान भी मांग इसी स्तर पर बनी रहेगी। कंपनी को उम्मीद है कि लोड कम रहने से किसी ट्रांसफार्मर या फीडर पर ओवरलोड नहीं होगा, और उपभोक्ताओं को त्योहारों पर निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम और फील्ड टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन