{"_id":"588be55461f4e1888c0579614086ff59","slug":"no-place-to-chandigarh-in-top-20-smarty-city-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप 20 स्मार्ट सिटी में चंडीगढ़ नहीं, लुधियाना 19वें नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप 20 स्मार्ट सिटी में चंडीगढ़ नहीं, लुधियाना 19वें नंबर पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ को देश के टॉप 20 स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल नहीं किया गया है, वहीं पंजाब का लुधियाना शहर 19वें नंबर पर रहा। भारत सरकार ने आज स्मार्ट सिटी के तहत शहरों की पहली सूची जारी की। यूटी प्रशासन और लोगों को उम्मीद थी कि पहले फेज में ही चंडीगढ़ का नाम घोषित होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टॉप-20 स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्तावित शहरों की सूची में चंडीगढ़ का नाम सबसे आगे चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के सामने चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
फ्रांस की एजेंसी ऑफ डी डेवलपमेंट (एफएडी) के साथ यूटी प्रशासन स्मार्ट सिटी एमओयू साइन कर चुका था। इन सब बातों से लग रहा था कि पहली सूची में ही चंडीगढ़ का नाम आ जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के नोडल ऑफिसर दानिश अशरफ ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए उनका दावा काफी मजबूत है। लोगों की सहभागिता और प्रशासन के प्रयास की वजह से चंडीगढ़ अधिकतर चीजों में आगे रहा था, लेकिन पहली सूची जारी होने पर सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया।