फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No place any cities of Punjab found in top-100 clean cities

स्वच्छता सर्वेक्षण - 2018ः पंजाब के किसी भी शहर को टॉप-100 में नहीं मिली जगह

Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
No place any cities of Punjab found in top-100 clean cities
स्वच्छ सर्वेक्षण
स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 की सूची में पंजाब के किसी शहर को देश के टॉप-100 स्वच्छ शहरों में जगह नहीं मिली है। हालांकि राज्यों की रैंकिंग में पंजाब अपने पड़ोसी हरियाणा से एक कदम आगे नौवें स्थान पर आ गया है। आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के लिए 4 जनवरी से 10 मार्च तक देश के 4041 शहरों में थर्ड पार्टी सर्वे करवाया गया था। शहरों की राष्ट्रीय रैंकिंग में पंजाब का बठिंडा शहर 104 स्थान पर रहा जबकि मोहाली 109वें, लुधियाना 137वें, फिरोजपुर 168वें, पटियाला 183वें, होशियारपुर 191वें, अमृतसर 208वें, निहाल सिंह वाला 213वें, जालंधर 215वें, पठानकोट 224वें, खन्ना 229वें, अबोहर 232वें, मोगा 252वें, मालेरकोटला 254वें, बरनाला 319वें, मुक्तसर 365वें और बटाला 438वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में एक लाख के भीतर की आबादी वाले शहरों में नवांशहर को नार्थ जोन में पांचवां रैंक मिला है। नार्थ जोन में 1 लाख तक की आबादी वाले कुल 1008 शहर थे, जिसमें से नवांशहर ने पांचवां स्थान हासिल किया है। वैसे प्रदेश के कुल 150 शहरों को नार्थ जोन में शामिल किया गया था। प्रदेश में पहले स्थान पर रहे शहर भादसों की आबादी 60 हजार के करीब है। जबकि दूसरे स्थान पर रहे शहर मूनक की आबादी 18 हजार के करीब है। नवांशहर की आबादी करीब 46 हजार है।
विज्ञापन


नार्थ जोन में पंजाब के अन्य कस्बों की रैंकिंग इस प्रकार रही- अमरगढ़ 7वें, दीनानगर 10वें, बाघा पुराना 11वें, गढ़शंकर 15वें, पट्टी 17वें, जलालाबाद 18वें, अजनाला 21वें, तलवंडी साबो 23वें, लोहियां खास 24वें, कुराली 27वें, टांडा उड़मुड़ 29वें, नूरमहल 30वें, रामपुरा फूल 33वें, भवानीगढ़ 35वें, मेहराज 36वें, मोरिंडा 37वें और मलौद 39वें स्थान पर रहे। स्वच्छता मामले में देश के छावनी क्षेत्रों में पंजाब का फिरोजपुर कैंट चौथे स्थान पर रहा जबकि जालंधर कैंट दसवें और अमृतसर कैंट 47वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed