हरियाणा में 'आप' नहीं लड़ेगी चुनाव, 3 कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव नहीं लडे़गी। इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर राज्य कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भेज अपनी मंशा जता दी है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदारा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में अभी चुनाव के लिए हालात अनुकूल नजर नहीं आ रहे हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों के साथ करनाल आए थे।
दिल्ली में भी हो सकते हैं चुनाव
यादव की मौजूदगी में प्रदेश प्रवक्ता गोदारा ने कहा कि हालात पूरी तरह से पक्ष में नहीं हैं। दिल्ली में भी चुनाव हो सकता है, लेकिन वह केवल हरियाणा की बात करेंगे।
पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के बाद जो हालात सामने आए हैं, ऐसे हालात में पार्टी का चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं बनता है। पूछने पर वह यह नहीं बता सके कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का वोट किस को जाएगा और पार्टी किसे समर्थन करेगी।
उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर बाद में विचार करेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सब कुछ विस्तार से लिखा गया है। इसके बावजूद भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आदेश हुआ तो वह लोग भी चुनाव लड़ने को मजबूर हो सकते हैं, वैसे राज्य कार्यकारिणी अपनी रिपोर्ट भेज कर अपनी भावना से अवगत करवा चुकी है।
एचएसजीपीसी का मुद्दा भी चल रहा हरियाणा में
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने एक तीर से दो शिकार कर डाले। यादव ने कहा कि हरियाणा में अलग से हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाए जाना यहां के सिखों का अधिकार था, लेकिन दस साल तक कांग्रेस ने राज करने के बाद सत्ता से बाहर जाते हुए अलग एचएसजीपीसी का गठन की।
उन्होंने अकाली दल की दलीलों को भी मनगढंत कहा। उन्होंने कहा स्वराज के सिद्धांत के अनुसार हरियाणा के गुरुद्वारों से जुड़े तमाम प्रबंधन के मसलों के लिए हरियाणा के सिखों को ही अधिकार होने चाहिए।
इस सवाल को लेकर पंजाब का अकाली दल और हरियाणा की कांग्रेस का पूरा खेल अशोभनीय है। अकाली दल चुनाव में पिट चुका है। कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। सिखों को गुमराह करने का षड्यंत्र चल रहा है।
टिकटों की राजनीति नहीं है आप की नीति
योगेंद्र यादव ने कहा आप पार्टी टिकटों की राजनीति में विश्वास नहीं करती। यह पार्टी आंदोलन है, जो देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इससे पूर्व आप नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को ग्राउंड स्तर पर मजबूत करने के गुर दिए। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संयोजक डा. आशावंत, बलबीर सिंह, संदीप सैनी मौजूद रहे।