{"_id":"67b637d9c5fab4141f0df863","slug":"no-one-is-taking-care-of-the-broken-streets-of-the-area-people-are-worried-chandigarh-news-c-16-pkl1043-637808-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इलाके की टूटी गलियों की नहीं ले रहा कोई सुध, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इलाके की टूटी गलियों की नहीं ले रहा कोई सुध, लोग परेशान
विज्ञापन
मनीमाजरा। वार्ड नंबर 6 में आने वाले इलाके शांति नगर की गलियां टूटी हुई है। जिनकी लंबे समय से कोई सुध नहीं ले रहा है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि टाइलों को निकाल कर पाइप लाइन आदि डालने के बाद इनको दोबारा ठीक नहीं किया गया। गलियों में गड्ढे होने के कारण लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही हालात गली नंबर 4 व अन्य गलियों की भी हैं।
पाइप लाइन डालने के बाद नहीं की गई रिपेयर
गली में लगी टाइलें पहले से टूटी पड़ी थी। इसके बाद पिछले साल जब नई पाइप लाइन डाली गई तो खोदी गई जगह को मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया। कच्ची गली को एक साल से रिपेयर नहीं किया गया है। गली में मिट्टी और कंकरीट के ढेर तक लगे हैं जिसके चलते गली कच्ची और उबड़- खाबड़ हो गई है। इससे लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल है। -बग्गा गुर्जर
नई गलियों को बनाने के लिए कोई नहीं उठाता कदम
सालों पहले उनकी गली के अलावा शांति नगर की गलियों को टाइलें लगाकर बनाया गया था। उनकी गली नंबर 10 जोकि सबसे छोटी गली है, उसकी टाइलें लंबे समय से उखड़ गई थी। इसे दोबारा किसी ने ठीक नहीं किया, उल्टा अब पायलट प्रोजेक्ट वालों ने पाइप डालने के बाद पूरी गली खराब कर दी है। इसकी अब न पायलट प्रोजेक्ट वाले, न पब्लिक हेल्थ विंग और न रोड विंग ठीक कर रहा हैं। - राजू
विज्ञापन
सालों से नहीं बनाई शांति नगर की गलियां
वार्ड नंबर 5 मनीमाजरा में पिछले साल कांग्रेस के एरिया पार्षद ने सभी गलियों और सड़कों में पेवर ब्लॉक लगाकर नया बना दिया है। लेकिन दस साल पहले बनी वार्ड नंबर 6 में आने वाली शांति नगर की गलियों को बनाने का कार्य एरिया की भाजपा पार्षद द्वारा बनाने का प्रयास नहीं किया गया।- इमरान मंसूरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव
गलियों का रिपेयर करने का काम चल रहा है
शांति नगर की गलियों को रिपेयर करने का काम शुरू कर दिया गया है। गली नंबर 8 ओर 9 भी रिपेयर की गई है। जल्दी बाकी गलियों को भी रिपेयर कर दिया जाएगा। इसके बाद जैसे ही नगर निगम के पास फंड आया तो इस एरिया की सारी गलियों को पेवर ब्लॉक लगाकर नया भी बनाया जाएगा। -सरबजीत कौर,पार्षद वार्ड नंबर 6 व पूर्व मेयर