फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no need of police verification for income certificate

बड़ी राहतः इनकम टैक्स सर्टिफिकेट बनवाने को अब नहीं करना होगा ये काम

Tue, 18 Apr 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
no need of police verification for income certificate
चार कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा - फोटो : अमर उजाला
इनकम टैक्स सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लोगों को एक काम करने की जरूरत नहीं होगी। चंडीगढ़ डीसी ने राहत देते हुए घोषणा की है। डीसी अजीत बाला जी जोशी ने सभी एसडीएम को आदेश दिया है कि वह ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत बनने वाले आय प्रमाण पत्र को जारी करें।
विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा के नेतृत्व में मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन भी दिया है कि आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब पुलिस वेरिफिकेशन की कोई जरूरत नहीं रहेगी। सोमवार को भाजपा के मंडल नंबर 5 के अध्यक्ष संजीव वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत आय प्रमाण पत्र न बनने के मामले में मिला।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष स्वराज उपाध्याय और मनोज कुमार भी मौजूद थे। संजीव वर्मा ने डीसी को बताया कि एसडीएम की ओर से लोगों के आय प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे और न ही पुलिस द्वारा उनकी वेरिफिकेशन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों की ओर से निरंतर अभिभावकों पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि वह आय प्रमाण पत्र लाकर दें, तभी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे का ड्रॉ निकाला जाएगा, ऐसा न होने पर उनके बच्चों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed