{"_id":"a1259905d2518090a6c35cb5a0ee93c8","slug":"no-inspection-of-new-buses-by-ctu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखद सफर पर भारी CTU की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखद सफर पर भारी CTU की लापरवाही
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 May 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू की लापरवाही का खामियाजा शहर वालों को भुगतना पड़ रहा है। इस वक्त शहर में बसों की कमी के कारण ट्रांसपोर्ट की समस्या बनी हुई है। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए नई बसें खरीदी जानी थीं। जनवरी में इन बसों की खरीद की प्रक्रिया पूरी हो गई थी, लेकिन अभी तक बसें शहर नहीं आ सकी हैं।
विज्ञापन
सीटीयू प्रबंधन की लापरवाही से बसों की खरीद में देरी हो रही है। जनवरी में सीटीयू ने 49 मिडी बसों के लिए टाटा कंपनी को टेंडर दिया था। सूत्रों से पता चला है कि कंपनी ने बसों का ढांचा तैयार कर दिया है, लेकिन सीटीयू की ओर से कोई इनकी इंस्पेक्शन के लिए अभी तक नहीं गया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कंपनी कई बार सीटीयू को इंस्पेक्शन के लिए रिमाइंडर भी भेज चुकी है। ये बसें गोवा से आनी है और इंस्पेक्शन के बाद ही इन्हें पहले ट्रायल के लिए शहर लाया जाएगा।
विज्ञापन
170 और बसें खरीदनी है सीटीयू ने
सीटीयू ने 49 बसों के अलावा 170 और बसें खरीदनी हैं। इनमें 90 नॉन एसी (सेमी लो फ्लोर) और 80 एसी बसें शामिल हैं। अभी तक 49 बसों की खरीद का ही काम पूरा नहीं हुआ है और ऐसे में बाकी की खरीद का काम भी लटकता दिख रहा है।
सीटीयू में बसों की भारी कमी
सीटीयू के पास इस समय कुल 517 बसें हैं। इनमें से 100 बसें जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिनुअल मिशन (जनरम) के तहत खरीदी गई थीं। इन बसों में से करीब 215 तो ऐसी बसें हैं, जिन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है और ये एक्सटेंशन से चल रही हैं। आने वाले समय में ये बसें चलने लायक नहीं रहेंगी।
ऐसे में यदि जल्दी ही नई बसें नहीं आएंगी तो शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति और बिगड़ सकती है। फिलहाल अभी भी बसों की भारी कमी है। लॉन्ग रूट की बसों को मजबूरन लोकल रूट पर चलाया जा रहा है, ताकि शहर के लोगों को समस्या न हो। इसी एडजस्टमेंट के सहारे काम चलाया जा रहा है।
कोट
अगले महीने तक 49 नई बसें आ जाएंगी। इसके बाद 170 और बसें आनी हैं। उनकी भी खरीद का काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
एसपी परमार, जनरल मैनेजर, सीटीयू