फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no income tax rebate on election fund

नेताओं को चंदे पर नहीं मिलेगी आयकर छूट

Tue, 09 Sep 2014 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Sep 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
no income tax rebate on election fund

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के चंदे और चुनाव में किए जाने वाले खर्च संबंधी नए निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


यह निर्देश एक अक्तूबर से लागू होंगे। आयोग के मुताबिक नए दिशा-निर्देशों से राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च और चंदे में अधिक पारदर्शिता आएगी। आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि चुनावी चंदे में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए आयकर अधिनियम में भी बदलाव लाए गए हैं।

इसके तहत अब राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों को आयकर में छूट नहीं दी जाएगी। राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले ऐसे प्रत्येक व्यक्ति अथवा कंपनी का नाम व पूरा पता भी पार्टियों की ओर से बताना अनिवार्य होगा। हालांकि, राजनीतिक दलों की चुनावी रैली में दिए जाने छोटे-मोटे चंदे के लिए यह शर्त जरूरी नहीं होगी।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार का नकद लिया गया चंदा राजनीतिक दल को एक सप्ताह के भीतर ही अपनी अकाउंट बुक में दर्ज करने के साथ ही बैंक में भी जमा करवाना होगा।

आयकर अधिनियम में किए अन्य बदलाव के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति बीस हजार से अधिक का भुगतान करता है, तो यह चेक के माध्यम से करना अनिवार्य होगा।

प्रवक्ता के अनुसार इन निर्देशों की प्रतियां जिला चुनाव अधिकारियोें सहित प्रदेश के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी भेजी गई हैं।

इनमें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सीपीआई के प्रदेश सचिव बंत सिंह बराड़, माकपा के प्रदेश सचिव चरण सिंह विर्दी, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश सिंह जंडाली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सहित आम आदमी पार्टी के संयोजक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed