फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No House tax exemption to soldier in Chandigarh

चंडीगढ़ के 11 हजार फौजियों के लिए बुरी खबर

Mon, 25 Aug 2014 12:13 AM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
No House tax exemption to soldier in Chandigarh

फौजियों को हाउस और प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने के प्रस्ताव को प्रशासन ने नामंजूर कर दिया है। इससे शहर के पूर्व और वर्तमान 11 हजार फौजी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में नगर निगम सदन की बैठक में ये एजेंडा लाया गया था। सदन में मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को प्रशासन के पास भेजा गया था। पिछले आठ महीने से ये मामला प्रशासन के पास अटका पड़ा था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछले साल अधिसूचना जारी कर 125 वर्ग गज से बडे़ मकानों पर हाउस टैक्स लागू किया था। देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा और पूर्व फौजियों को हाउस टैक्स से छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को आधार बनाते हुए पूर्व मनोनीत पार्षद ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) कुलदीप सिंह चांदपुरी ने मेयर, कमिश्नर और डीसी को पत्र लिखा था। ब्रिगेडियर चांदपुरी की मांग पर पिछले साल 19 दिसंबर को हुई बैठक में ये एजेंडा निगम सदन में लाया गया था।

हाउस में उठाउंगा मुद्दा: मेजर संधू
नगर निगम के मौजूदा मनोनीत पार्षद मेजर (रिटायर्ड) डीएस संधू ने कहा कि वह इस महीने की निगम सदन की बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे। इस महीने 29 अगस्त को निगम सदन की मासिक बैठक होने वाली है। मेजर संधू का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में मेयर और कमिश्नर को कई बार रिमाइंडर भी भेजा था।


पूर्व मनोनीत पार्षद ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने बताया, 'मैं लंबे समय से ये मांग उठा रहा था। मैंने मेयर और कमिश्नर को भी पत्र लिखा। नगर निगम ने हाउस में एजेंडा लाकर केवल औपचारिकता पूरी की थी, लेकिन इसकेबाद किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।'
,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed