{"_id":"648f6ecfc5cdc00067010386","slug":"no-high-aptitude-camp-for-city-beautiful-players-this-june-chandigarh-news-c-16-pkl1043-167961-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल के खिलाड़ियों के लिए इस बार जून में नहीं लगा हाई एप्टीट्यूट कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल के खिलाड़ियों के लिए इस बार जून में नहीं लगा हाई एप्टीट्यूट कैंप
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेल विभाग की तीन अकादमी के खिलाड़ी हर वर्ष जून के महीने में हाई एप्टीट्यूट कैंप में प्रतिभा निखारने जाते हैं, लेकिन इस बार अभी तक एक भी अकादमी के खिलाड़ी इस कैंप में नहीं जा पाए हैं। यह कैंप शिमला से 52 किलोमीटर दूर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर शिलारू में लगाया जाता है। समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हाई एप्टीट्यूड कैंप में यूटी खेल विभाग के सेक्टर-42 स्थित क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी आधुनिक सुविधाओं से लैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभ्यास करते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से फिट
यूटी खेल विभाग की ओर से हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों को गर्मियों में मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर साल शिमला के पास शिलारू में लगाया जाता है। इस कैंप में हॉकी का शानदार मैदान है। अत्याधुनिक जिम भी वहां हैं। पेशेवर कोचों की ओर से ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों को ट्रैकिंग पर भी लेकर जाते हैं।
खिलाड़ियों के लिए हाई एप्टीट्यूट का कैंप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की और लगाया जाता है। अभी तक उनकी ओर से अनुमति नहीं मिली है। अगले कुछ दिन में जैसे ही अनुमति मिलती है तुरंत खिलाड़ियों को कैंप में भेजा जाएगा। - सौरभ अरोड़ा, निदेशक, यूटी खेल विभाग